फिल्मी चक्कर

सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में कही ये बात: Jacqueline Fernandez ने कभी भी कुछ नहीं मांगा लेकिन…

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez की जमानत याचिका को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. इस बीच सुकेश ने जेल से एक लेटर लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस को लेकर उसने बड़ी बात कही है.

सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील को दिए गए लेटर में लिखा कि, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जैकलीन को पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में आरोपी बनाया गया है. उन्होंने लिखा, हम एक रिलेशनशिप में थे और अगर मैंने उसे और उसके परिवार को गिफ्ट दिया है, तो उनका क्या दोष है. उसने मुझसे प्यार करने और उसके साथ खड़े रहने के अलावा कभी कुछ नहीं मांगा.

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने लेटर में ये भी लिखा है कि Jacqueline Fernandez और उसके परिवार पर खर्च किया गया एक-एक पैसा उसने वैध स्रोत से कमाया था. सुकेश ने लिखा ये बात वो जल्द ही ट्रायल कोर्ट में साबित कर देंगे. गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने 17 अगस्त को जैकलीन फर्नांडीज को मामले में आरोपी के तौर पर नामजद करते हुए आरोपपत्र दाखिल किया था. सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी गिफ्ट की थी.

बीते दिन ईडी ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez की जमानत याचिका का विरोध किया. ईडी ने कहा कि एक्ट्रेस ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और देश छोड़कर भागने की कोशिश में थी. साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =