वैश्विक

South Mumbai-एजुकेशन ट्रस्ट प्रमुख पर यौन उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप

South Mumbai की एक महिला शिक्षिका ने एजुकेशन ट्रस्ट प्रमुख पर यौन उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने शैक्षिक ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अत्याचार के आरोपों में मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि 32 वर्षीय शिक्षिका ने डोंगरी पुलिस में शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की, जहां वह काम कर रही थीं. अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे प्रताड़ित किया.

शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है- धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने का इरादा), 506 (आपराधिक धमकी) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना). पुलिस ने आगे कहा कि भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) और एससी/एसटी एक्ट (अत्याचार निवारण) के प्रावधानों के तहत मामले की जांच की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 1 =