Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में फांसी पर लटकी मिली दो लोगों की लाश, मचा हडकंप, फोर्स मौके पर

Muzaffarnagar जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आज सुबह दो लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। जहां खतौली थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश पेड से लटकी मिली, वहीं भोपा थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। लोगां ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसपर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरु कर दी। घटना के संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

उधर, जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में आज सुबह गांव कासमपुरा में रसूलपुर-बरूकी मार्ग स्थित शराब ठेके में सेल्समैन का शव पंखे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान शराब सेल्समैन 35 वर्षीय संदीप पुत्र कलीराम निवासी गांव रहकड़ा के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि रात में संदीप बिल्कुल ठीक था। ठेकेदार ने शराब बिक्री का हिसाब भी उससे लिया था। सुबह के समय जब लोग ठेके की तरफ गए तो उन्हें पंखे पर संदीप का शव लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21871 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =