Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मास्क ना लगाने वाले लोगो को जागरूक किया

मुजफ्फरनगर।कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद भी लोग बिना मास्क लगाए ही दुकानों व बेपरवाह घूम रहे हैं।

नगर में बिना मास्क लगाकर दुकानों पर काम करने वाले व पैदल व वाहनों पर चलने वालों के खिलाफ आज स्वंम एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने पुलिस को साथ लेकर इस अभियान का स्वंम बीड़ा उठाया ओर दुकानों पर पहुंचकर मास्क ना लगाने वाले लोगो को जागरूक किया 

सख्त हिदायत के साथ लापरवाह लोगों पर चाबुक भी चलने लगा तथा मास्क ना लगाने वालों के चालान भी कराए। आज एडीएम प्रशासन अमित सिंह पुलिस थानां सिविल लाइन पुलिस को लेकर यह अभियान जिला परिषद मार्केट,कचेहरी रोड पर बगैर मास्क लगाए दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की 

कहा कि जो लोग बिना मास्क के मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी तो वही लोगों में इस अभियान को लेकर खलबली मच गई।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं।

ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन व पुलिस का चाबुक चलने लगा है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह लगातार लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक भी कर रहें हैं, बावजूद इसके लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − five =