Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पेड पर लटका मिला युवक का फांसी लगा शव, पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की जांच पडताल मे

रामराज। गांव के जंगल मे युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो के होश फाख्ता हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हासमपुर निवासी युवक अरूण पुत्र सूरज का फांसी लगा शव गांव के जंगल मे पेड पर लटका देख। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण इस मामले से सकते मे आ गए

और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनो को दी। युवक अरूण की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजन पडौसियो को साथ ले तुरन्त ही जंगल मे पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पेड पर लटके शव को उतरवाया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व पूरे मामले की छानबीन के बाद ही अरूण की मौत के कारण के सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की छानबीन मे जुट गई है।

बताया जाता है कि अरूण भटनागर पिछले करीब 10 वर्षो से राहुल कांबोज के यहां काम करता था। बताया जाता है कि राहुल पिछले कई वर्षो से देहरादून मे रह रहा हे।

जिसकी खेती का काम अरूण ही देख रहा था। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + thirteen =