खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ओडिसी नृत्य कार्यशाला एवं प्रस्तुतीकरण का आयोजन
जानसठ। युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था स्पिक मैके के मुज़फ़्फ़रनगर चैप्टर द्वारा गोमती कन्या इंटर कॉलेज, जानसठ में एक विशेष ओडिसी नृत्य कार्यशाला एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध नृत्यांगना नितिशा नंदा ने अपनी मनमोहक ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओडिसी नृत्य की बारीकियों, भाव-भंगिमाओं, हस्तमुद्राओं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के समृद्ध इतिहास व महत्व से परिचित कराया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों सहित श्रीमती ज्योति बाला ने नितिशा नंदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं को अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से जानने और सीखने का बेहतरीन अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राएं शास्त्रीय कला के इस अनूठे अनुभव से बेहद उत्साहित नजर आईं। इस दौरान कॉलेज की अध्यापिकाओ सहित डी ए वी इंटर कॉलेज क़े प्रधानाचार्य संजय पंत, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज क़े प्रबंधक इलामसिंह गुर्जर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस की बीट प्रणाली को मजबूत करने के लिए पहल, एसपी सिटी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर (एसएसपी सिटी) अमृत जैन द्वारा नगर क्षेत्र के थानों पर नियुक्त बीट आरक्षियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गोष्ठी में बीट प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर बारीक नजर रखने के निर्देश दिए गए। आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने के लिए कहा गया।  अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और किसी भी आपात या महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए। गोष्ठी के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित नगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी बंटी गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शामली रोड पर पिन्ना गांव के पास हुई 50 वर्षीय सुभाष की गोली मारकर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और कोतवाली नगर पुलिस के नेतृत्व में गठित टीमों ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर यह सफलता हासिल की। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को शाहपुर क्षेत्र के किनौनी गांव निवासी सुभाष की पिन्ना गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 16 सितंबर को लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से नामजद आरोपी बंटी उर्फ राहुल (40 वर्ष), निवासी ग्राम किनौनी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के अनुसार, कुछ समय पूर्व किनौनी गांव के एक ही जाति के युवक-युवती प्रेम-प्रसंग के चलते चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद करने के बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते युवती पक्ष के लोगों ने युवक के पिता सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा (मु०अ०सं० 402/2026) पंजीकृत किया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वांछितों की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमरू प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार एवं विद्याराम (थाना कोतवाली नगर)।

 

 

तितावी पुलिस ने अंतर्राज्यीय तार चोर गिरोह के 4 शातिर मुठभेड में दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ऑपरेशन किसान प्रहरी के तहत थाना तितावी पुलिस ने ट्रांसफार्मर कॉयल और बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार देर रात भगत होटल के सामने (अमीर नगर मार्ग) हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से घायल समेत कुल 4 बदमाशों को दबोच लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज (26 वर्ष) – निवासी भैंसाहेड़ी, थाना छपार (मुठभेड़ में घायल), शाहरुख उर्फ जुनैद (26 वर्ष) – निवासी भैंसाहेड़ी, थाना छपार, ताहिर (50 वर्ष) – निवासी भैंसाहेड़ी, थाना छपार, मो. आसिफ – निवासी मुस्तफाबाद, नेहरू बिहार, दिल्ली। जिनके कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 02 कारतूस, 02 खोखा कारतूस और 02 अवैध चाकू, 01 पिकअप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त) तथा 02 मोटरसाइकिल, ट्रांसफार्मर की कॉयल, 10 बंडल बिजली का तार और चोरी का माल बेचकर बचे 5,000 नकद बरामद किये।  पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मुजफ्फरनगर, शामली और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों से बिजली के तार और उपकरण चोरी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों (शाहनवाज, ताहिर व आसिफ) पर बागपत, छपार, जानसठ, शाहपुर व तितावी थानों में चोरी और आम्र्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। प्रमुख पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, उ.नि. शुभम त्यागी, उ.नि. रविंद्र धामा, उ.नि. परमजीत सिंह एवं हमराही पुलिस बल।

 

 52 लाख का गांजे सहित शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने श्ऑपरेशन सवेराश् के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (पचेंडा बाईपास) पर एक ट्रक से 103.90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत लगभग 52 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से मेरठ निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रकको सीज कर दिया है। पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह अपने साथियों के साथ ट्रक लेकर आंध्र प्रदेश जाता था, जहाँ से सस्ता गांजा खरीदकर उसे ट्रक में छिपाकर लाता था। इस खेप को मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार अभियुक्त शिवा पुत्र धीर सिंह (निवासी बिजली बंबा बाईपास, थाना लोहिया नगर, जनपद मेरठ)। आरोपी के खिलाफ थाना नई मंडी में एनडीपीएस (छक्च्ै) एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मुकदमा (मु०अ०सं० 224/2026) दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरोह के अग्रिम व पिछले संपर्कों (सप्लायर और खरीदारों) की पड़ताल में जुटी है। प्रमुख पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र, उपनिरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल, उपनिरीक्षक दिनेश कौशिक व अन्य पुलिसकर्मी।

 

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बदला रहेगा  भाकियू के कार्यक्रम को लेकर यातायात रूट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान, सर्कुलर रोड पर भारतीय किसान यूनियन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस ने शहर क्षेत्र के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 17 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे (16 बजे) से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। यातायात बदलाव और डायवर्जन- एसडी तिराहा से महावीर चैकः एसडी तिराहे से जानसठ फ्लाईओवर के नीचे होते हुए बरगद के पेड़ (महावीर चैक) की ओर शाम 4 बजे से रोडवेज बस, कार, बाइक व अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। रोडवेज बसों को छोड़कर सभी वाहन एसडी तिराहे से रोडवेज बस अड्डा-प्रकाश चैक होकर जाएंगे। प्रकाश चैक से महावीर चैकः प्रकाश चैक से किसी भी प्रकार के भारी वाहन व बसों को महावीर चैक की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। टिकैत चैक मार्गः टिकैत चैक से महावीर चैक की ओर केवल दो पहिया व चार पहिया (कार आदि) वाहन आ सकेंगे। ई-रिक्शा, रोडवेज/प्राइवेट बसों व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मीनाक्षी चैक से महावीर चैकः मीनाक्षी चैक से किसी भी प्रकार के लोड/भारी वाहन को महावीर चैक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सुजडू चुंगी से सर्कुलर रोडः दो पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को सुजडू चुंगी से सर्कुलर रोड पर महावीर चैक की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। सर्कुलर रोडः महावीर चैक से सर्कुलर रोड ए-टू-जेड फाटक चैराहे तक आने वाली बाईं ओर की सड़क बंद रहेगी। इस मार्ग पर केवल दाहिनी ओर की सड़क से ही यातायात का आवागमन होगा। यातायात पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और महावीर चैक तथा सर्कुलर रोड के रास्ते पर जाने से बचें।

 

 जनपद के समस्त थानों को एसएसपी ने वितरित की फिंगरप्रिंट किटMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपराधियों की त्वरित पहचान और उत्तर प्रदेश शासन की “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम” की नीति को धरातल पर अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानों के लिए अत्याधुनिक फिंगरप्रिंट किट का वितरण किया गया।  राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (छब्त्प्ठ) द्वारा संचालित “अभिज्ञान ऐप” के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक थाने को विशेष फिंगरप्रिंट किट उपलब्ध कराई गई है। इस किट में निम्नलिखित अत्याधुनिक उपकरण शामिल हैं।
फिंगरप्रिंट एनरोलमेंट डिवाइस-02 एमडीटी (सैमसंग मोबाइल), 04 वेबकैम, 06 सिंगल डिजिट स्कैनर, मौके पर ही होगी अपराधियों की त्वरित पहचान-इस आधुनिक तकनीकी व्यवस्था के लागू होने से पुलिसकर्मियों को गश्त, चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान भारी सुविधा मिलेगी। अब पुलिसकर्मी मौके पर ही संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लेकर श्अभिज्ञान ऐपश् के जरिए उनकी पहचान सुनिश्चित कर सकेंगे। इससे न केवल स्थानीय स्तर के बल्कि अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय शातिर अपराधियों की पहचान करने और उनके पूरे आपराधिक इतिहास को तुरंत खंगालने में मदद मिलेगी। तकनीकी पुलिसिंग से सुदृढ़ होगी कानून-व्यवस्था-उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर दिए जा रहे विशेष जोर के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस अपने संसाधनों को लगातार अपग्रेड कर रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रणाली से अपराधों के अनावरण (प्दअमेजपहंजपवद) और अपराधियों की धरपकड़ की प्रक्रिया बेहद तेज, सटीक और निष्पक्ष हो जाएगी। यह पहल सुरक्षित प्रदेश की संकल्पना को साकार करने और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस महत्वपूर्ण वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित जनपद के सभी थानों से आए पुलिस प्रतिनिधि और जवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

एसपी क्राइम ने मासिक गोष्ठी में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी पर प्रभावी रोकथाम और श्मिशन शक्तिश् अभियान के सफल संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक अपराध (एसपी क्राइम) श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने एक महत्वपूर्ण मासिक गोष्ठी की। इस बैठक में एएचटीयू टीम, सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी में पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट , बाल अपचारियों के पुनर्वास, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति उन्मूलन, मानव तस्करी और कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाहियों की गहन समीक्षा की गई। एसपी क्राइम ने सभी विभागों और पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर पीड़ितों को त्वरित न्याय व सहायता दिलाने के निर्देश दिए।
 संतोष कुमार यादव (अभियोजन अधिकारी) और संदीप कुमार शर्मा (वरिष्ठ सहायक, श्रम विभाग)। बाल कल्याण समितिः रीना पवार (अध्यक्ष) और पिंकी रानी (सदस्य)।
पुलिस व सुरक्षा बलरू प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह नागर, उ.नि. अमित कुमार (जीआरपी), एएसआई धनपाल सिंह (आरपीएफ), निरीक्षक रेणु सक्सेना (वन स्टॉप सेंटर) और सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी। अन्य संस्थाएंरू गौरव मलिक व धनीराम (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) और समाज विकास केंद्र से सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह व बीना शर्मा।

 

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। श्यामा शाम की साखियां संस्था के तत्वावधान में जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्विट हॉल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा के पहले दिन एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। कलश यात्रा के बाद आयोजित मुख्य धार्मिक कार्यक्रम में कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने महाराज जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। प्रांतीय नेतृत्व व उद्यमीरू प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख उद्यमी भीमसेन कंसल और अभिषेक अग्रवाल। श्यामा शाम की साखियां संस्था की ओर से रेनू गुप्ता, नीलू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अंजु गोयल, मोनिका गोयल, और अंजना कंसल सहित अनेक महिला पदाधिकारी। कथा स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने कथा व्यास के मुखारविंद से भागवत महात्म्य का रसपान किया।

 

7 दिवसीय किसान अधिकार यात्रा 2 अक्टूबर से
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एक निजी बैंकट हॉल में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से आगाह  करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों के हक की लड़ाई लड़ना ही असली लक्ष्य है। संजीव आर्य ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर से श्किसान अधिकार यात्राश् शुरू करने जा रही है। यह यात्रा कोई सामान्य राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और अधिकार की यात्रा है। 7 दिवसीय ऐतिहासिक किसान यात्रा मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के जेवर तक जाएगी। 2 अक्टूबर को शुरू होकर 10 अक्टूबर को जेवर में इसका समापन होगा। संजीव आर्य ने कहा कि इस यात्रा में पश्चिमी यूपी के हजारों किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल होंगे। सरकार ने किसानों से एम एस पी, गन्ना बकाया भुगतान, बिजली के दाम, आवारा पशुओं की समस्या और खाद-बीज की किल्लत को लेकर जो वादे किए थे, वो आज तक झूठे साबित हुए हैं। इसी सच्चाई को गांव-गांव तक ले जाना इस यात्रा का मकसद है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंता कमल मित्तल ने कहा की यदि श्री संजीव आर्य  मुजफ्फरनगर जनपद में कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं तो उन्हें यहां बिखरे पड़े मोती रूपी नेताओं को इकट्ठा कर एक धागे में पिरोकर माला बनानी होगी। पूर्व कार्यवाहक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पुण्डीर ने कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मतभेद बुलाकर कांग्रेस को मजबूत कर 2027 के चुनाव के लिए कमर कस लें। विधान परिषद स्नातक कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने अधिकसे अधिक स्नातक वोट बनाई जाने पर बल देते हुए कहा कि इस बार विधान परिषद इस स्नातक चुनाव में कांग्रेस की विजय निश्चित है।  इससे पूर्व श्री संजीव आर्य के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, बिल्किस चैधरी, डॉ अशोक सिंघल, हरेंद्र त्यागी, अकिल राणा, प्रदीप त्यागी, वी वी गर्ग, हरीश भूषण,महफूज राणा, गीता काकरान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल खत्री जी की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि  भी अर्पित की गई।

 

 

 

इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा इंजीनियर्स डे मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)इंजीनियर्स  क्लब मुजफ्फरनगर( पंजी०) द्वारा भारतरत्न इंजी मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर इंजीनियर्स डे का भव्य आयोजन न्यू दावत रेस्टोरेंट मे किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि  विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता इंजीव विनोद कुमार गुप्ता रहे स अति विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता इंजीव लोकेश चंद्रा, इंजीव आर के सिंह पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, इंजी एस के अग्रवाल, इंजी संजय शर्मा अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग एवं इंजी अरविंद गौतम पूर्व प्राचार्य एस डी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग रहे स कार्यक्रम के संयोजक इंजी अनिल कुमार राणा, इंजी अभिषेक सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, इंजी सागर मल बांगुड़ा, इंजी कुलदीप सिंह अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग  मुजफ्फरनगर रहे । सर्वप्रथम विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया । पूर्वाह्न मे माननीय लोकसभा सांसद चंदन चैहान जी की उपस्थिति में विभिन्न विभागो के इंजीनियर्स एवं उनके परिजनो द्वारा 181 यूनिट रक्तदान कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस पुनीत कार्य के लिए उत्तर प्रदेश   इंजीनियर महासंघ के जनपद अध्यक्ष इंजी विकास कुमार जी को सम्मानित किया गया स वरिष्ठतम सदस्य इंजी डी पी जैन को उनके जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर्स परिवारो के बच्चों आयुष्मान शर्मा, काशवी, कृष्णा वर्मा ,अनिका वर्मा ,रन्वित सिंह,प्रियांशु यादव,अभय वर्मा, शिवांश वर्मा द्वारा डान्स,काव्य पाठ आदि  प्रस्तुत किए गए स कार्यक्रम । इंजी रामबीर सिंह द्वारा क्लब के उद्देश्य के बारे मे विस्तार से बताया गया तथा इंजी पी के गुप्ता ने विश्वेश्वरैयाजी के जीवन परिचय प्रकाश डाला।इंजी रामबीर सिंह को उनके सुपुत्र अजय सिंह द्वारा आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर शुभकामनाऐ एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इंजी अभिनव वर्मा को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सम्मानित किया गया। सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ भी मुख्य अतिथि द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष इंजी० बी आर शर्मा द्वारा क्लब द्वारा किए जा रहे हैं विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे प्याऊ संचालन,सर्दियों में गर्म ड्रेस वितरण,वृक्षारोपण आदि की जानकारी दी स कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव इंजी यू सी वर्मा द्वारा किया गया स इस आयोजन में विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आदि सभी  विभागों के  इंजी राज नारायण यादव, सरवन कुमार आशीष अरविंद यादव दिलीप यादव,कृष्ण कुमार सैनी,इंजी राजेंद्र कुमार, इंजी आर के गोयल, बीबी त्यागी, इंजी सुनील गुप्ता, इंजी पी के गुप्ता,रामबीर सिंह, प्रदीप बंसल ,प्रेमचंद ,संजय मित्तल , अनिरुद्ध कुमार वालिया,एम डी शर्मा, आरती गुप्ता आदि सैकड़ो की संख्या मे इंजीनियर्स एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रामबीर सिंह ने सभी उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

 

श्री बाल कृष्ण छटी महोत्सव धूमधाम से मनाया
वृन्दावन से पधारी भजन गायिका आरुषि गंभीर ने एक से बढकर एक भजनो से बांधा समा
मुज़फ्फरनगर। जनपद के नई मंडी स्थित रामलीला मैदान मे श्री हरी संकीर्तन मंडल द्वारा 25वा (रजत जयंती) श्री बाल कृष्ण छटी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शिरकत किया। जिनका मंडल पदाधिकारियों आदेश कुमार, अमित एवं नीरज आदि द्वारा पटका पहनाकर एवं फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल, विकास गोयल, अरविन्द बंसल, राजकुमार सिंघल, विशाल गर्ग आदि ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम मे राधावल्लभिय मंदिर देवबन्द से श्रीहित नवनीत लाल शशि जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। छटी महोत्सव के अवसर पर वृन्दावन से पधारी भजन प्रवाहिका आरुषि गंभीर और उनकी टीम ने सभी श्रद्धांलुओं को देर रात तक बाल गोपाल के भजनो पर झुमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर हजारो किया संख्या मे पहुंचे भक्तजनों ने भजनो का आनंद लिया और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरव श्याम पधारो म्हारे गांव किया टीम का विशेष सहयोग रहा।

 

मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट मेंश्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने  किया शानदार प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि चै0 अमित पंवार, प्रमुख सदर, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, डा विनित कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स, श्रीराम कॉलेज रहें ।
इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व डा0 रीता बोरा, सेलेक्टर ने किया।
इस अवसर पर बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टीम में गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, हरि कॉलेज मैनेजमेंट, सहारनपुर, एसकेडी डिग्री कॉलेज बघरा, एसकेडीवी झिंझाना, एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस, मुजफ्फरनगर, एमडी कॉलेज, सहारनपुर, डीएसएम डिग्री जंढेडी, आईआईएमटी कॉलेज, सहारनपुर, बीआईटी, मुजफ्फरनगर, गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज ननौता, एमएल एंड जेएनके गल्र्स कॉलेज, सहारनुपर, जेवीजैन कॉलेज, सहारनपुर, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, दून कॉलेज, तथा एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) के टूर्नामेंट का शुभारम्भ मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि डा0 रीता बोरा, सेलेक्टर तथा मुख्य अतिथि चै0 अमित पंवार, प्रमुख सदर, मुजफ्फरनगर तथा डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, प्रमोद कुमार शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) अन्तरमहाविद्यालयी टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर को सौंपी गयी थी, जिसके क्रम में विश्वविद्यालय टीम के चयन हेतु आज बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की एकल प्रतियोगिता के मैच खेले गये। बांक्सिंग (पुरूष वर्ग) के 47 किग्रा से 50 किग्रा भारवर्ग में द्वितीय स्थान पर श्रीराम कॉलेज के बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम देव तथा तृतीय स्थान बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र श्रेयराज ने प्राप्त किया। वही 55 किग्रा से 60 किग्रा भारवर्ग मे ंश्रीराम कॉलेज के बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र लक्ष्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही 60 किग्रा से 65 किग्रा भारवर्ग में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग (महिला वर्ग) में 48 किग्रा से 51 किग्रा भारवर्ग में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस तृतीय वर्ष की छात्रा अंशिका त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही 57 किग्रा से 60 किग्रा भारवर्ग में श्रीराम कॉलेज की बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा शिवांकी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कराते हुये कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों से आये बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) खिलाडियों का प्रदर्शन काबिले तारिफ है। उन्होंने बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा सभी चयनित खिलाडियांे को विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व करने हेतु बधाई दी।
इस अवसर पर खिलाडियों के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति पूनम बिस्नोई उप-क्रीडा अधिकारी, चै0 चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर तथा डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर रही।
  इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 अब्दुल अजीज खान, संदीप, अमरदीप, प्रशान्त, तथा तरूण आदि का योगदान रहा।  

 

 चाकू मारकर किया घायल
खतौली। बुढ़ाना रोड स्थित दाल मिल के निकट एक युवक को चाकू मारकर घायल किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी असद पुत्र असलम बुधवार सुबह किसी काम से बुढ़ाना रोड स्थित दाल मिल के पास गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसके पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से असद घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की ओर से एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

भाई ने भाई पर की फायरिंग
पुरकाजी। थाना पुरकाजी क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई द्वारा दूसरे भाई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित के कान के ऊपर मामूली चोट आई है, जिनकी हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, खाईखेड़ी निवासी धीरज त्यागी बुधवार सुबह अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर गए थे। ट्रैक्टर घर लाने की बात पर उनका अपने सगे भाई सतीश त्यागी से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि सतीश त्यागी ने धीरज त्यागी पर गोली चला दी, जो उनके कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई।  पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन और ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर पारिवारिक कलह चल रही थी।  घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Muzaffarnagar News
नवीन मंडी व्यापार संघ की कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर मनीष चैधरी, भारत सिंघल, रवि शर्मा एवं नवल प्रकाश अग्रवाल तथा उपमंत्री पद पर रिकंल बंसल, अनुज बसंल, रजत  सिंघल एवं अर्पित सिंघल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रमेश चंद्र, सुशील मित्तल, अतुल वर्मा, अनुज बसंल अमुल सिंघल, अरविन सिंह, अरुण गुप्ता, दीपक जैन, ब्रह्मप्रकाश, सुशील कुमार, अनिरुद्ध सिंघल, अमन कुच्छल, कुलवंत सिंह, काकन जी,फतेह सिंह तोमर, अरुण मित्तल, सतेन्द्र मान, रवि कुच्छल, मोहित गुप्ता, नवीन गर्ग, आशीष मलिक, मनोज, आयुष, विशाल, आदित्य जैन, सुखबीर सिंह, विनोद शर्मा, रमन शर्मा एवं विकास कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार पुरषोत्तम  कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।  नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। नवनियुक्त महामंत्री अंचित मित्तल ने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की सेवा, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ मंडी और व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। व्यापारी हित सर्वाेपरि कृ संगठन की एकता हमारी शक्ति।

 

ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने व्यापारी की
दुकान से उड़ाया महिला का पर्स
मीरापुर। मीरापुर के मुख्य बाजार स्थित दीप किराना स्टोर में खरीदारी करने आई एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान में ग्राहक बनकर आई दो अज्ञात महिलाओं ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गईं। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का ब्योरारू रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी कमरो पत्नी जमालुद्दीन मंगलवार शाम व्यापारी रोहित सिंघल की दुकान (दीप किराना स्टोर) पर सामान खरीदने आई थीं। खरीदारी में व्यस्तता का फायदा उठाकर वहां पहले से मौजूद दो महिलाओं ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। पर्स में लगभग 5,000 रुपये की नकदी रखी हुई थी। जब पीड़िता सामान का भुगतान करने के लिए पर्स तलाशने लगीं, तब चोरी की बात सामने आई। दुकान स्वामी रोहित सिंघल और पड़ोसी व्यापारी शिवम गोयल ने सीसीटीवी खंगाला तो दोनों संदिग्ध महिलाएं पर्स चोरी करती हुई साफ नजर आईं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिला चोरों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

 

किसान दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला पंचायत के सभागार मे आयोजित किसान दिवस पर पहुंचे किसान संगठनो के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष किसानो से जुडी विभिन्न समस्याए रखी।
  शासन के निर्देशो के अनुपालन मे प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्यालय पर किसान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य किसानो की समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण कराना है। ताकि किसानो को अपनी समस्या के समाधान के लिए विभाग/अधिकारियो अथवा प्रदेश मुख्यालय के चक्कर ना काटने पडें। जिला स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न किसान संगठनो से जुडे किसान प्रतिनिधियों तथा किसानो ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसानो ने अधिकारियो के समक्ष बिजली, पानी, सिंचाई, खाद-बीज तथा जमीनी विवाद, पशुओे की बीमारी आदि विभिन्न समस्याओं को रखा। बैठक मे मौजूद अधिकारियो ने किसानो की समस्याओ को ध्यान पर्वक सुना तथा कहा कि वे अपनी किसी समस्या के लिए सम्बन्धित विभाग/अधिकारियों से मिले। ताकि उनकी समस्या का यथा शीघ्र ही निरा करण करा सकें।

 

मनचला दबोचा, पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद में लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया मनचला इंतजार नाम का युवक है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।  जानकारी के मुताबिक, उक्त लड़की से छेड़खानी कर रहा था, जिसे देख आसपास के लोग भड़क गए और उसे मौके पर ही दबोच लिया।  पिटाई के दौरान इंतजार खुद का बचाव करते हुए यही बोलता रहा कि उसने सिर्फ नंबर मांगा था। स्थानीय लोगों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 भाई ने भाई पर की फायरिंग, पीड़ित की हालत खतरे से बाहर
पुरकाजी। थाना पुरकाजी क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई द्वारा दूसरे भाई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित के कान के ऊपर मामूली चोट आई है, जिनकी हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, खाईखेड़ी निवासी धीरज त्यागी बुधवार सुबह अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर गए थे। ट्रैक्टर घर लाने की बात पर उनका अपने सगे भाई सतीश त्यागी से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि सतीश त्यागी ने धीरज त्यागी पर गोली चला दी, जो उनके कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई।  पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन और ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर पारिवारिक कलह चल रही थी।  घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22856 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =