Religious

मोरपंख से कैसे दूरे होते हैं दोष, जानिए यहां

मोरपंख के बिना भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार और पूजन अधूरा माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र के साथ मोरपंख अवश्य लगाएं। मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के साथ दो मोरपंख भी रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा और जीव जंतु घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अगर बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है

तो बच्चे की किताबों में मोर पंख रख दें। ऐसा करने से बच्चे की एकाग्रता बढ़ेगी। अगर बच्चा जिद्दी है तो मोरपंख से बने पंखे से उसकी हवा करें। ऐसा करने से उसका व्यवहार बदल जाएगा।

बच्चे के हाथ पर एक मोरपंख बांधकर रखने से बच्चे को कभी नजर नहीं लगती और डरावने सपने भी नहीं आते हैं। पीले रेशमी कपड़े में एक मोर पंख को लपेटकर सदा अपने पास रखें।

ऐसा करने से आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है। आग्नेय कोण में मोरपंख लगाने से घर के वास्तु दोष को ठीक किया जा सकता है। किसी मंदिर में जाकर मोरपंख को श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति के पास रख दें।

40 दिन पूजा करने के बाद इसे घर में ले आएं। ऐसा करने से सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है तो शयनकक्ष में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रख दें।

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 283 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =