वैश्विक

वायरल वीडियो: इस्रायल में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी कार में आपत्तिजनक स्थिति में

इस्रायल में तैनात संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का कार में यौन संबंध बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया है। साथ ही कहा है कि वह इस वीडियो को लेकर काफी हैरान है। 

इस वीडियो में अधिकारी को एक लाल पोशाक पहनी हुई महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। बताया गया है कि यह वीडियो तेल अवीव की एक मुख्य सड़क पर शूट किया गया है।

 

 

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है और इस वीडियो में दिख रहे अधिकारी को पहचानने के काफी करीब है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि माना जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग इस्राइल में एक शांति संगठन के कर्मचारी हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने 18 सेकंड के वीडियो में दिख रहे व्यवहार को घिनौना बताया है। दुजारिक ने कहा कि इस तरह का व्यवहार संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों द्वारा शांति स्थापित करने में उठाए जा रहे कदमों के खिलाफ है।

जब प्रवक्ता से पूछा गया कि कहीं दोनों के बीच यौन संबंध आपसी सहमति से तो नहीं बनाए गए थे। इस पर दुजारिक ने कहा कि यह सभी सवाल इस मामले पर चल रही जांच का हिस्सा है, इसलिए हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। 

संयुक्त राष्ट्र की अपने कर्मचारियों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं। यदि कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उन्हें अनुशासित किया जाता है। या फिर उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों से प्रत्यावर्तित या प्रतिबंधित किया जा सकता है, लेकिन आगे की अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई करना उनके गृह राष्ट्र की जिम्मेदारी होती है। 

संयुक्त राष्ट्र लंबे समय से अपने शांति दूतों और अन्य कर्मचारियों द्वारा यौन दुराचार के आरोपों की जांच कर रहा है। हाल के वर्षों में इसके कर्मचारियों पर लगातार आरोप लगे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “वायरल वीडियो: इस्रायल में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी कार में आपत्तिजनक स्थिति में

  • I absolutely love this.І love that you do not have to make a сall for ɑ bingo or quit playing with that particular card оnce you’ve gօtten one. I love all the auto features too.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − one =