वैश्विक

नेवेली पावर प्लांट के स्टेज-2 में एक बॉयलर में विस्फोट: छह लोगों की मौत

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में स्थित नेवेली पावर प्लांट के स्टेज-2 में एक बॉयलर में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट के चलते छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एनएलसी लिग्नाइट अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि, एनएलसी की अपनी दमकल टीमें हैं जो विस्फोट के बाद बचाव अभियान में जुट गई हैं।

साथ ही कुड्डालोर जिला प्रशासन का बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है। बता दें कुड्डालोर, राजधानी चेन्नई से 180 किलोमीटर दूर स्थित है।
कुड्डालोर के पुलिस अधीक्षक एस श्री अभिनव ने बताया कि नेवेली पावर प्लांट के बॉयलर में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई है और 17 लोग घायल हुए हैं। 

प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि जिस बॉयलर में विस्फोट हुआ है, वह ऑपरेशन में नहीं था। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जारी है, ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके। बता दें कि, इस कंपनी में 27,000 कर्मचारी कार्य करते हैं।

इससे पहले मई में भी प्लांट के एक बॉयलर में विस्फोट हुआ था। यह हादसा 84 मीटर ऊंचाई वाले बॉयलर में हुआ था। उस दौरान प्लांट के कर्मचारी वहां से 32 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। विस्फोट के बाद सीआईएसएफ की फायर विंग ने आग पर काबू पाया था। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हुए थे और पांच लोगों की मौत हो गई थी। 

इस हादसे के बाद कंपनी ने कहा था कि एनएलसी ने मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसकी अगुवाई महाप्रबंधक करेंगे। समिति पूरे हादसे की जांच के साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + four =