Muzaffarnagar News: एसएसपी के निर्देशन में चौराहों व बैंकों के आसपास चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार एक ओर जहां शातिरों/वांछितों को पकउने का कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही।
जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का पर्यवेक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

