उत्तर प्रदेश

Khatauli: मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिये रालोद का भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन

Khatauli:  राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने समझते हुए वेस्ट यूपी में भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत भी रविवार Khatauli से की जा रही है। इन सम्मेलनों को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी एवं दल के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

रालोद प्रवक्ता आतिर रिजवी के अनुसार Khatauli में होने वाले भाईचारा सम्मेलन में जयंत चौधरी क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के साथ ही जनता को आह्वान करेंगे कि भविष्य में भी सांप्रदायिक शक्तियों से सावधान रहें तथा हमारी संजीवनी शक्ति, सामाजिक समरसता को हर दशा में बनाए रखें।

पूर्व सिंचाई मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष डॉ.मेराजुद्दीन अहमद कहते हैं- राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी का मानना है कि विगत दिनों खतौली विधानसभा उप-चुनाव में रालोद प्रत्याशी मदन भैया की जीत आपसी भाई-चारे की जीत और सर्व समाज की जीत है।

बकौल डॉ.मेराजुद्दीन अहमद- Khatauli उपचुनाव में चौधरी जयंत सिंह के सटीक चुनावी प्रबंधन व जुझारूपन ने जीत का बड़ा अंतर तय किया। रालोद के इस वरिष्ठ नेता की मानें तो 2024 के चुनाव में भी गठबन्धन आपसी भाईचारे की बदौलत ही प्रदेश में बड़ी सफलता हासिल करेगा।

Khatauli जैसी भाजपा का सियासी दुर्ग मानी जा रही सीट को भाजपा छत्रप नहीं बचा पाए। रालोद ने जाट, गुर्जर, मुस्लिम और दलितों के साथ जातीय समीकरण साध भाजपा से यह सीट छीन ली। गाजियाबाद की लोनी सीट से चार चुनाव हार चुके खेकड़ा के पूर्व विधायक मदन भैया की उप चुनाव से किस्मत खुल गई।

उन्हें Khatauli से चुनाव लड़ाने का निर्णय सटीक साबित हुआ। वह गुर्जर वोटों को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफल रहे। भाजपा ने तमाम गुर्जर विधायकों, मंत्री और पूर्व मंत्री प्रचार में लाकर सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + nine =