वैश्विक

Prime Minister Narendra Modi के भाषणों का संकलन छापने के नाम पर ठगी

Prime Minister Narendra Modi  के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के भाषणों का संकलन छापने के नाम पर कई लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. भाषणों का संकलन छापने के आरोप में एक स्थानीय प्रकाशक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने इस बाबत सोशल मीडिया पर पत्र पोस्ट किए और जाने-माने लोगों को पत्र की प्रति भेजी. उनके मुताबिक, 49 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोपी के दावे को सच मानकर उसे 4,001 रुपये दान कर दिए.

इस मामले में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास इस तरह का संकलन छापे की कोई इजाजत नहीं थी. अधिकारी के मुताबिक, वह ‘सार ग्रंथ’ नाम से किताब छापने और मार्च में राष्ट्रपति द्वारा विमोचित कराने का दावा कर लोगों से ठगी की कोशिश कर रहा था. उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अपराध शाखा में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Prime Minister Narendra Modi मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं. यह कार्यक्रम रेडियो और दूरदर्शन के जरिए जारी होता है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “Prime Minister Narendra Modi के भाषणों का संकलन छापने के नाम पर ठगी

  • Avatar Of Stacey Trevino Stacey Trevino

    Hey YouTubers!
    Are you looking to boost engagement and grow your channel in 2023? Our AI-powered online tool can help you create professional-quality videos and animations with ease. Our tool will help you stand out and captivate your audience.

    Take your content to the next level – give it a try

    Also, as a special offer for YT content creators in January, use promo code “anb1n” at checkout for a 20% discount.

    Don’t miss out on this chance to elevate your channel and start creating engaging content for your subscribers!

    Sincerely,
    Stacey Trevino, Marketing Manager @AI Global

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =