Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आई0आई0ए0 मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा एक जनरल मीटिंग का आयोजन

आई0आई0ए0 मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा एक जनरल मीटिंग का आयोजन जूम एप्प पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री डा0संजीव बालियान  व विशिष्ठ अतिथि के रूप में आई0आई0ए0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारम्भ आई0आई0ए0 के चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल  के द्वारा  मंत्री  एवं आई0आई0ए0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता व उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करके किया गया।

बैठक में चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने माननीय मंत्री  को उद्योगों की बिजली,सडक आदि की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें बिजली की ट्रिपिंग पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।

बैठक में उपस्थित आई0आई0ए0 के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी ने माननीय मंत्री जी से आग्रह किया कि वे यू0पी0 के उद्योगों के विकास के लिए बिजली आदि की समस्याओं का निस्तारण कराये जिससे एम0एस0एम0ई0 का विकास हो सके। आई0आई0ए0 के राष्ट्रीय महासचिव श्री अश्वनी खण्डेलवाल  ने भी माननीय मंत्री के समक्ष औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में आ रही बिजली की समस्याओं को रखा। बैठक में श्री कुश पुरी (डिविजनल चेयरमैन आई0आई0ए0सहारनपुर डिविजन) व श्री नीरज केडिया ने भी अपने अपने क्षेत्र की औद्योगिक समस्याओं से माननीय मंत्री  को अवगत कराया।

मुख्य अतिथि माननीय केन्द्रीय मंत्री डा0 संजीव बालियान  ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि वे सभी समस्याओं को लेकर गम्भीर है तथा वे सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारियों के वार्ता करेंगे तथा शीघ्र ही अपनी मौजूदगी में में एक बैठक आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर के साथ करेंगें जिसमें उन्होने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

बैठक के अन्त में चैप्टर चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल  ने माननीय केन्द्रीय मंत्री  व आई0आई0ए0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता  का आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 1 =