वैश्विक

भारतीय रेलवे की योजना, देश में पहली बार सौर ऊर्जा से चलेंगी ट्रेनें

अब भारतीय रेलवे जल्द ही सौर ऊर्जा की मदद से ट्रेनों के संचालन की तैयारी करने जा रहा है। रेलवे ने अबतक देश में सौर ऊर्जा की मदद से कई रेलवे स्टेशनों की बिजली की जरूरतों को पूरा किया है और कई रेलवे स्टेशन सौर ऊर्जा का लाभ उठा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश के इटावा जिले के बीना में रेलवे ने अपनी खाली पड़ी जमीन पर 1.7 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम पूरा कर लिया है। 

रेलवे की इसे 25 केवी की ओवरहेड लाइन से जोड़कर ट्रेन चलाने की योजना है। ऐसा पहली बार होगा जब सौर ऊर्जा की मदद से देश में ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और भारतीय रेलवे की साझा पहल से लगाए गए संयंत्र के परीक्षम का काम शुरू हो चुका है। 

अधिकारियों का कहना है कि अगले 15 दिन में बिजली का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। संयंत्र में डीसी धारा को एक फेज वाली एसी धारा में बदलने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, इससे सीधे ओवरहेड लाइन की आपूर्ति होगी। अधिकारियों की माने तो इस संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 25 लाख यूनिट होगी।

इस संयंत्र की मदद से 1.37 करोड़ रुपये की बचत होगी। रेलवे छत्तीसगढ़ के भिलाई में भी अपनी खाली जमीन पर 50 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =