सियोल के मेयर पार्क वोन-सून के लापता होने की खबर
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के मेयर पार्क वोन-सून के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार उनका फोन भी बंद है। उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सियोल के उस स्थान पर मेयर की तलाश की जा रही है जहां आखिरी बार उनके मोबाइल फोन का सिग्नल पाया गया है।
The mayor of the South Korean capital Seoul, Park Won-soon, has been found dead hours after he was reported missing, police have confirmed. https://t.co/qATIZH73YF
— CNN (@CNN) July 9, 2020
उनकी बेटी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन किया था और उनके लापता होने की जानकारी दी थी। वहीं, पार्क के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि वह बृहस्पतिवार को कार्यालय नहीं आए।
पार्क की तलाश में पुलिस ने ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी काम पर लगाया है।सियोल मेट्रोपॉलिटन सरकार के एक अधिकारी किम जी-हेयांग ने बताया कि पार्क बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से कार्यालय नहीं आए।
उन्होंने अपना पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया था, जिसमें अपने सियोल सिटी हॉल कार्यालय में एक राष्ट्रपति के साथ एक बैठक भी थी।
नागरिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार वकील रहे पार्क को 2011 में सियोल का मेयर चुना गया था। पिछले साल जून में तीसरी बार मेयर बनने वाले वह पहले नेता बने थे। पार्क को साल 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।
