Benjamin Netanyahu को 64 सांसदों का समर्थन हासिल,शपथ ग्रहण दो जनवरी तक होगा
Benjamin Netanyahu ने देश में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. उन्होंने बुधवार और गुरुवार की आधी रात को सरकार गठन का ऐलान किया है. नवंबर में 120 सदस्यीय इजरायली संसद नेसेट के करीब 64 सदस्यों का समर्थन हासिल करने के बाद राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने Benjamin Netanyahu को सरकार बनाने का न्योता दिया था.
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने शुरू में Benjamin Netanyahu को नई सरकार के गठन के लिए करीब 28 दिनों का समय दिया था, जिसे बाद में 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था. बुधवार की आधी रात को अतिरिक्त 10 की मियाद पूरी होने से पहले ही नेतन्याहू ने नई सरकार के गठन का ऐलान कर दिया.
Benjamin Netanyahu ने बुधवार की आधी रात को ऐलान किया कि वह अगली सरकार बनाने जा रहे हैं, जो इजरायल के सभी नागरिकों के कल्याण के लिए काम करेगी. 73 वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू ने आधी रात की समय सीमा से कुछ मिनट पहले यह घोषणा की. नेतन्याहू ने बुधवार देर रात राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को सूचित किया कि वह देश में नई सरकार का गठन करेंगे और शपथ ग्रहण दो जनवरी तक होगा.
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के नवंबर में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने आधिकारिक रूप से बेंजामिन नेतन्याहू को नई सरकार बनाने का न्योता दिया था, जिन्हें इजरायली संसद ‘नेसेट’ के 64 सदस्यों का समर्थन हासिल है. बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल में प्रधानमंत्री पद पर सबसे अधिक समय तक सेवाएं दी हैं. उन्होंने राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को फोन कर सूचित किया कि वह पिछले चुनाव में लोगों से मिले भारी जनसमर्थन की बदौलत अगली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने उन्हें शुरू में सरकार गठन के लिए 28 दिन का समय दिया था, जिसे बाद में 10 दिन और बढ़ा दिया गया था. बेंजामिन नेतन्याहू ने 10 दिन की इस अवधि के खत्म होने से कुछ देर पहले सरकार बनाने की घोषणा की. नई सरकार के पास 120 सदस्यीय ‘नेसेट’ में 64 सदस्यों का समर्थन हासिल होगा, जो सभी दक्षिणपंथी धड़े से आते हैं.

