Charles Sobhraj को नेपाल की सेंट्रल जेल से रिहा करने का आदेश
Charles Sobhraj को शुक्रवार को नेपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है. बुधवार को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ती उम्र और बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर ‘बिकनी किलर’ के नाम से कुख्यात Charles Sobhraj को रिहा करने का आदेश दिया गया था. वह वर्ष 2003 से दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में नेपाल की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था.
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने 78 साल के बिकनी किलर Charles Sobhraj को रिहा करने के पहले ही यह निष्कर्ष निकाल चुका था कि वह अपनी जेल की सजा का करीब 95 फीसदी वक्त पहले ही पूरा कर चुका है. बुधवार की शाम को सुनाए गए फैसले में नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जेल प्रबंधन के नियमन में 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति और अच्छे आचरण वाले कैदियों की सजा में 75 फीसदी तक छूट देने का प्रावधान है.
Charles Sobhraj के वकील लंबे समय से अदालत के समक्ष क्षमादान देने के लिए हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे. विभिन्न याचिकाओं के जरिए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2063 के खंड 12 (1) के प्रावधानों का हवाला देते हुए उसकी जेल की सजा को माफ करने की मांग की थी. अदालत ने अब सरकार को 15 दिनों के भीतर शोभराज को स्वदेश भेजने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है.
नेपाल में सेंट्रल जेल के जेलर Charles Sobhraj के मेडिकल जांच से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लंबे समय तक जेल में बंद फ्रांसीसी नागरिक चार्ल्स शोभराज को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहा करने का आदेश 21 दिसंबर को दिया गया है. हमने काठमांडू और भक्तपुर जिला अदालत के रिकॉर्ड की जांच की और उनसे मंजूरी देने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. अब हम उसे जेल से रिहा करने की तैयारी कर रहे हैं और फिर हम उसे अप्रवासन विभाग को सौंप देंगे.
Charles Sobhraj को वर्ष 1975 में अमेरिकी नागरिक 29 वर्षीय कोनी जो बोरोनजिच और उसकी कनाडाई प्रेमिका 26 वर्षीय लॉरेंट कैरीयर की हत्या का दोषी ठहराया गया था. 19 सिंतबर 2003 में गिरफ्तार शोभराज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो 2023 के 18 सितंबर को पूरा होने वाली थी.

