France: कुर्द कार्यकर्ताओं, वामपंथी नेताओं और नस्लवाद-विरोधी समूहों ने विरोध-प्रदर्शन किया
France की राजधानी पेरिस के चहल-पहल वाले इलाके में कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र पर हुए हमले में तीन लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद शनिवार को कुर्द कार्यकर्ताओं, वामपंथी नेताओं और नस्लवाद-विरोधी समूहों ने France पेरिस में विरोध-प्रदर्शन किया. अधिकारियों का दावा है कि इस हमले में विदेशी नागरिक निशाने पर थे.

