वैश्विक

Nalagarh में 37 वर्षीय मजदूर की हत्या, फार्मेसी कॉलेज के पीछे उसका शव झाड़ियों पड़ा मिला

Nalagarh में  एक मजदूर की हत्या की गई है. हत्या के आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 22 दिन बाद मजदूर का शव  मिला है.Nalagarh के बेला मंदिर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने वाला एक प्रवासी मजदूर 22 दिन पहले अचानक लापता हो गया था. उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब मगनपुरा में स्थित एक फार्मेसी कॉलेज के पीछे उसका शव झाड़ियों पड़ा मिला है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है और पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मजदूर के परिजनों के मुताबिक, वह बेला मंदिर में एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था. 22 दिन पहले अचानक वह अपने दो दोस्तों के साथ कहीं घूमने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा उसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस थाना Nalagarh में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था. 22 दिन के बाद अब फार्मेसी कॉलेज के पास से मृतक का शव बरामद हुआ है, जिसको लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − seven =