Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गन्ने का मूल्य घोषित करने की मांग, किसान संदेश अभियान चला रही RLD

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान लोकदल जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद तथा प्रदेश में किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे किसानों एवं लोकदल कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद में दस हजार पत्र मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभिन्न क्षेत्रों से प्रेेषित किये गये है।

जिसमें मांग की गयी है कि गन्ना किसानों को उनके गन्ने का मूल्य तय कर तुरंत भुगतान किया जाये। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में नकली पेस्टीसाइड बिक रहा है जिससे किसानों की फसले बर्बाद हो रही है परंतु कृषि विभाग आंख मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि गन्ने का आधा सीजन समाप्त हो गया है परंतु सरकार द्वारा गन्ने का केाई मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है

जबकि किसान अपना गन्ना विभिन्न चीनी मिलों पर डाल रहे है। यदि इस संबंध में शीघ्र सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं करती तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार आगामी रणनीति बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि किसान आवारा पशुओं से परेशान है परंतु कोई सरकारी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, संजय राठी, विकास कादियान, पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, सुधीर भारती, ऋषिपाल चेयरमैन पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान मौजूद रहे।

 

गन्ना मूल्य घोषित किए जाने को लेकर चलाया अभियान

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय लोकदल विभिन्न किसान समस्याओं के निराकरण के लिए किसान संदेश अभियान चला रही है। इसी कड़ी में किसानों की मांग पर गन्ना मूल्य घोषित किए जाने को जगह जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। डाक विभाग के माध्यम से किसानों की ओर से मांग पत्र भेजकर गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की जा रही है।

सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने सीएम को लिखे मांग पत्र मुख्य डाकखाना पहुंचकर पोस्ट किए। रालोद नेता विकास कादयान ने कहा कि सरकार ने २०२१ में सितंबर के महीने में ही गन्ना मूल्य घोषित कर दिया था। उसका कारण यह था कि उन दिनों प्रदेश में चुनाव आ रहे थे। चुनाव न होने के कारण प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है।

किसान परेशान है कि ३ माह से अधिक का पेराई सत्र बीत चुका है। इसके बावजूद किसानों को उसकी फसल का मूल्य घोषित नहीं किए जाने से आशंका हो रही है। रालोद नेता विकास खाद्यान्न ने कहा कि किसान संदेश अभियान के तहत जिले भर के किसानों ने सीएम को मांग पत्र भेजकर गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग की है।

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, पुरकाजी और मोरना, खतौली सहित शहर के मुख्य डाकघर से किसानों के मांग पत्र मुख्यमंत्री को पोस्ट किए जा रहे हैं। रालोद नेताओं ने सोमवार को चेतावनी दी की यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही गन्ना मूल्य घोषित नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रालोद जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, सुधीर भारती शिवान सैनी आदि शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − three =