Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-राष्ट्रीय युवा दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सुधीर पुंडीर, डॉ संजय कुमार अरोड़ा, डॉ श्याम नारायण व कुशपुरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह ने कहा ‘स्वालंबन भारत’ देश में इस समय की बड़ी मांग है। भारत देश कई वर्षों पहले भी स्वावलंबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था तथा पूरे विश्व में उत्पादन का एक बड़ा भाग भारत से होकर जाता था, लेकिन कुछ काल खंडों में हमने वह परंपराएं भुला दी हैं।

हम भगवान हनुमान की तरह हो गए हैं, जिनको भूलने का श्राप लगा था। केवल आवश्यकता है तो आप देश के युवाओं को जागने की आवश्यकता है। पूरे विश्व में कई देश ऐसे हैं जो अपने यहां पूरे विश्व का उत्पादन का बहुत बड़ा हिस्सा अपने देश से देते हैं यदि भारत का युवा एकजुट होकर धैर्य और साहस के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के अनुसार स्वरोजगार व उत्पादन में लग जाए तो फिर पुनः हम पूरे विश्व को उत्पादन का बहुत बड़ा भाग हम भारत से दे सकते हैं। और मुझे विश्वास है कि देश का युवा अब इस कड़ी में आगे बढ़ने लगा है।

इस कार्यक्रम में उद्योगपति कुश पुरी, डॉक्टर सुधीर पुंडीर, डॉ श्याम नारायण, डॉ संजय कुमार अरोड़ा, जिला संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंतिम शर्मा विभाग संयोजक हर्ष हार्दिक, जिला संयोजक रक्षित चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नेहा शर्मा, तहसील संयोजक देव सिंह, नगर मंत्री आदित्य प्रजापति , आशीष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 3 =