Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नया रोडवेज अड्डा बनाने को 18 करोड़ की खरीदी जमीन, एमडीए ने लगाई आपत्ति

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप्र सड़क राज्य परिवहन विभाग अधिकारियों द्वारा नगर में नया बस अड्डा बनाने की कवायद जोर शोर से शुरू की गई है। विभाग ने भोपा रोड पर बस अड्डा बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये में 17 बीघा जमीन खरीदी है, लेकिन यह जमीन कृषि से संबंधित होने के कारण जमीन को कामर्शियल में परिवर्तित कराने के लिए विभाग के मुख्यालय अधिकारियों ने फाइल शासन को भेजी है।

परिवहन विभाग का बस अडडा, वर्कशॉप व डिपो एक साथ नगर के बीच में हैं। इस बस अड्डे से रोजाना 186 बसों का संचालन होता है। जो रोजाना सुबह पांच बजे से शुरू हो जाता है। इन 186 बसों के संचालन के कारण रोडवेज बस अडडे, रेलवे रोड, महावीर चौक पर बसों के खड़े होने के कारण जाम के हालात भी बने रहते है। जाम से मुक्ति दिलाने के चलते ही रोडवेज बस अड्डा शहर से बाहर ले जाने का निर्णय लिया गया था।

विभागीय अधिकारियों ने नया रोडवेज अड्डा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव मंजूर करने के बाद परिवहन विभाग ने 18 करोड़ रुपये में 17 बीघा जमीन भोपा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास खरीदी है। लेकिन यह भूमि कृषि से संबंधित होने के कारण मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अपनी आपत्ति लगाई है। कहा गया कि इस भूमि को कामर्शियल में कराने के बाद ही बस अड्डे के प्रयोग में लिया जा सकता है।

इस आपत्ति को विभागीय अधिकारियों ने विभाग के मुख्यालय को बताते हुए पूरी फाइल को भेजा है। वहां से आगे की प्रक्रिया के लिए फाइल को शासन को भेजी गई है। नए बस अड्डे से उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि दूरस्थ प्रदेशों व स्थानों के लिए बस मिलेंगी। आसपास जिलों के लिए वर्तमान बस अड्डे से बस मिलेंगी।

शहर के ट्रांसपोर्ट के पास भोपा रोड पर नया बस अड्डा प्रस्तावित हैं। 18 करोड़ रुपये की 17 बीघा जमीन खरीदी भी गई है। यह कृषि से संबंधित बताते हुए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने आपत्ति लगाई है। जिस कारण फाइल को मुख्यालय ने शासन को भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी-राज कुमार तोमर, वरिष्ठ कार्यालय प्रभारी, परिवहन विभाग डिपो।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − ten =