उत्तर प्रदेश

Mahoba News: मंदिर तोड़े जाने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया

Mahoba News: सुभाष पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बने भगवान शंकर के मंदिर में हो रही तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और मंदिर तोड़े जाने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।

 मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौकी के पास का है। सड़क किनारे बने बरसो पुराने भगवान शंकर के मंदिर को अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने की सूचना पर लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह मंदिर 70 साल पुराना है। भगवान शंकर की प्रतिमा बनी हुई है। जिसमें लोगों की आस्था भी है और यहां पूजा-अर्चना भी होती है। लेकिन आरोप है कि कि मोहल्ले में रहने वाले दिव्यांशु गुप्ता और उसके परिवार द्वारा सड़क किनारे बने मंदिर में तोड़फोड़ करा कर उसे हटाया जा रहा था।

जबकि इस बावत किसी को भी सूचना नहीं दी गई। भगवन शंकर की प्रतिमा तोड़ रहे लोगों का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बनाया है। तो वहीं पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से करने के साथ-साथ बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद को भी सूचना दी गई।

मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मयंक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए और भगवान शंकर की प्रतिमा तोड़ें जाने से रोका गया है। यही नहीं मंदिर को क्षतिग्रस्त करने पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। और कहा गया कि कोई भी हिंदू देवी देवताओं का अपमान करेगा या प्रतिमा को खंडित करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 9 =