Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: शनिदेव का शनिश्चरी व मौनी अमावस्या पर पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ विशाल भण्डारा

(Muzaffarnagar News) इस वर्ष की पहली शनिश्चरी एवं मौनी अमावस्या के अवसर पर चरथावल मोड़ स्थित सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर के प्रांगण में अनेक धार्मिक आयोजनों के साथ भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक हुआ और बाद में विशाल भण्डारें में हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह सवेरे मानव कल्याण परिषद द्वारा सुन्दर काण्ड महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य यजमान के रूप में उ0 प्र0 सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राजकुमार सिंघल (कृष्णापुरी) उपस्थित हुए। उपरोक्त जानकारी देते हुए शरद कपूर ने बताया कि दोपहर में 31 यजमानों द्वारा भगवान शनिदेव का घी-बूरे नील, दूध दही के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया।

महाआरती के उपरांत वेद पाल गहलौत द्वारा भगवान शनिदेव को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। समस्त धार्मिक क्रियाएँ पं0 केशवानंद पंत, संतोष मिश्रा, सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पंडित संजय कुमार, शिवम पाण्डे द्वारा सम्पन्न करायी गयी। तत्पंश्चात् संजय चौधरी, रोहित पंवार, धीरेन्द्र प्रताप के सौजन्य से विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर प्रांगण में प्रबन्ध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, नरेन्द्र पंवार, मुकेश चौहान, शैलेन्द्र शर्मा, सतीश, आशीष, अमित, अनमेल आदि ने व्यवस्था में सहयोग देकर श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को बताया गया कि मौनी व शनिश्चरी अमावस्या पर दान पुन्न करने का विशेष महत्व हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़े साति या ढैया हो तो उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलता हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =