फिल्मी चक्कर

Pathaan: फैंस की भीड़ को देखते हुए बढ़ाए 300 शोज

शाहरुख खान की फिल्म Pathaan  फिल्म देखने के बाद दर्शक हॉल के अंदर ही टीशर्ट खोलकर कुर्सियों पर चढ़कर डांस करते दिख रहे हैं. पहले शो के मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पूरे भारत में फिल्म के 300 से ज्यादा शो बढ़ा दिए हैं.

तरण आर्दश ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, Pathaan फिल्म के पहले शो के लिए दर्शकों की ‘अभूतपूर्व’ प्रतिक्रिया के बाद प्रदर्शकों ने इस जासूसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रीन संख्या बढ़ाने का फैसला किया.

https://twitter.com/PavanKushi_/status/1618118115656884227?ref_src=twsrc%5Etfw

दुनिया भर में 300 स्क्रीन जुड़ने के बाद अब इस फिल्म की कुल स्क्रीन संख्या 8000 से अधिक हो गई है. जिसके बाद सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ सबसे ज्यादा स्क्रीनों में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म बन गई. तरण आर्दश ने ट्वीट लिखा, ”फिल्म को भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है.

आदित्य चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड जासूसी थ्रिलर फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है. इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक के किरदार में हैं जो आतंकी समूह आउटफिट एक्स के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने के लिए हमला करना चाहता है. फिल्म में शाहरुख खान इसी हमले को रोकते हैं. ‘पठान’ के साथ शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =