Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लुटेरे को तमंचा व चोरी की बाईक सहित किया गिरफ्तार

तितावी। पुलिस ने दो हफ्ते पहले हुई लूट का खुलासा करते हुए आरोपी लूटेरे को एक तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धौलरा बस स्टैण्ड से लूट मे शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि दो हफ्ते पहले धौलरा-जसोई के बीच थाना सिविल लाईन के शुभम पुत्र सतपाल जो कि भारत फाईनेंस में काम करता है। उक्त युवक को आतंकित कर उससे मोबाईल व 80 हजार रूपये लूट लिए थे।

पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाईल व लूटे गए 20500 रूपये भी बरामद किए है। पुलिस ने लूट मे शामिल आरोपी हसीन पुत्र शरीफ निवासी गांव बिहारी थाना सिखेडा को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात नेपाल सिह ने इस सम्बन्ध मे थाना तितावी मे आयोजित प्रेसवार्ता मे इस सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eight =