Peshawar के पुलिस लाइंस में स्थित मस्जिद में जोरदार धमाका, 46 की मौत
Pakistan के पेशावर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां पुलिस लाइंस इलाके में स्थित एक मस्जिद में भीषण जोरदार धमाका हुआ है जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हालांकि, अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आयी है. खबरों की मानें तो यह एक सुसाइड अटैक है.
Peshawar पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में खचाखच भरी एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर की नमाज की दौरान एक शक्तिशाली आत्मघाती बम धमाका हुआ जिसमें 46 लोगों की जान चली गयी. वहीं धमाके में 100 अन्य घायल भी हुए हैं. इस धमाके का वीडियो सामने आया है
जिसमें धमाके के बाद की स्थिति साफ नजर आ रही है. खबरों की मानें तो दोपहर एक बजकर करीब 40 मिनट पर पुलिस लाइन्स क्षेत्र के समीप जब नमाजी ज़ुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे तब अगली पंक्ति में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. खबरों की मानें तो नमाजियों में पुलिस, सेना और बम निष्क्रिय दस्ते के कर्मी थे.
*

