नगला दुहेली में स्वास्थ विभाग के टेस्ट सैंपलिंग में निकले दो पॉजिटिव
पुरकाजी। पुरकाजी ब्लाक के गांव नगला दुहेली में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट सैंपलिंग के लिए कैंप लगाया, कैंप में 79 टेस्ट हुए जिसमें से दो युवकों के पॉजिटिव टेस्ट है। स्वास्थ विभाग ने दोनों युवकों को उन्हीं के घर पर 7 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा के निर्देशन में पुरकाजी पीएचसी प्रभारी डॉक्टर पूनम लता के नेतृत्व में ब्लॉक के गांव नगला दुहेली में कोरोना टेस्ट सैंपलिंग के लिए कैंप लगाया गया ।
सुबह से चले कैंप में ग्राम प्रधान लाल बहादुर शास्त्री के सहयोग से गांव के 79 लोगों ने टेस्ट कराएं । जिसमें दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।
पॉजिटिव आए युवको को स्वास्थ विभाग ने उन्हीं के घर में 7 दिन के लिए उपचार देकर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है । बता दें कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह से सजग है
और गांव दर गांव कोरोना टेस्ट सैंपल इन कैंप लगाकर कर रहा है।
ग्राम प्रधान लाल बहादुर शास्त्री ने बताया कि कैंप मे सोशल डिस्टेंसिंग पर पूर्ण तरीके से पालन किया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम में डॉक्टर तैय्यब सिकंदर, नीतू आदि शामिल रहे है।
