Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: वढेडी ग्राम से दतियाना जाने वाले रास्ते पर इनामी मुठभेड में किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना छपार पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में १० हजार का ईनामी व वाँछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल तथा ०१ तमंचा मय ०३ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद की।

जनपद में शातिर अपराधीयों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना छपार के कुशल नेतृत्व में को दौराने चेकिंग थाना छपार पुलिस की वढेडी ग्राम से दतियाना जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में ०१ बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०३ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गयी। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

शातिर के कब्जे से १ तमंचा मय ०३ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह थाना छपार, उ०नि० विनीत मलिक थाना छपार, उ०नि० नन्दकिशोर शर्मा थाना छपार, का० शिवम चौधरी थाना छपार, प्रशांत चौधरी, रोहित, अनीस खान, राहुल थाना छपार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =