उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: 4 साल की मासूम से रेप और हत्या के दोषी सोनू को फांसी

Ghaziabad. साहिबाबाद थाना क्षेत्र रहने वाली चार साल की मासूम एक दिसंबर को लापता हो गयी थी. जिसका शव बीती दो दिसंबर को सिटी फारेस्ट इलाके से बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ हैवानियत भी की गई थी.

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई और सीसीटीवी के आधार पर सोनू नामक युवक को गिरफ्तार किया गया. आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 12वीं की एक छात्रा का कई दिन से पीछा कर रहा था. एक दिसंबर को उसके पीछे ही सिटी फोरेस्ट में गया था. उसने टिकट लिया था. वह छात्रा वहां से चली गई तो वह सिटी फोरेस्ट से बाहर निकला, वहां उसे बच्ची खेलती नजर आई तो उसे उठा लाया. सिटी फोरेस्ट में झाड़ियों में उसकी हत्या कर दुष्कर्म किया.

आरोपी सोनू को सजा सुनाए जाने के बाद अपनी बेटी को खो देने वाली मां की आंखें बेशक आज भी नम थी, लेकिन चेहरे पर हल्की सी मुस्कान लिए हुए उन्होंने कहा कि वह कोर्ट के फैसले से खुश हैं. उनकी बेटी को इंसाफ मिला है.

 जहां एक ओर पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 14 दिन में ही साहिबाबाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे, वहीं 11 दिन में सभी 16 गवाह की कोर्ट में गवाही भी पूरी करवा ली थी. इतना ही नहीं अदालत में इस मुकदमे की सुनवाई महज 48 दिन में पूरी हुई और शनिवार को 56वें दिन अदालत ने सोनू को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई. पीड़िता के वकील संजीव बरखवा भी खासे उत्साहित दिखे और इसे बच्ची के लिए इंसाफ और न्यायपालिका की जीत बताया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 20 =