उत्तर प्रदेश

Aligarh News: हिंदू जागरण मंच के नेता पर फायर, मदरसा संचालक पर लगाया आरोप

Aligarh News:  थाना खैर क्षेत्र में देर रात हिंदूवादी नेता एवं हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिंदूवादी नेता अपने गांव पला चांद से पास के ही गांव नगला वीरूआ जा रहा थे।

तभी ईट भट्टे के पास रास्ते में घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और तमंचा निकालकर उनके ऊपर फायर झोंक दिया। तमंचे से फायरिंग होते देख हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक ने खेतों में दौड़ लगाते हुए फसल के बीच छुपकर अपनी जान बचाई।

खेत में छिपे हिंदूवादी नेता ने वहीं से फ़ोन पर सूचना पुलिस और परिचितों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान घटनास्थल पर कारतूस का एक खोखा बरामद किया। हिंदूवादी नेता ने थाने पहुंचकर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में मुस्लिम बाहुल्य गांव से अवैध मदरसे को हटवाने के मामले का भी जिक्र किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि मदरसा संचालक एवं मदरसे से जुड़े हुए लोग उसे आए दिन धमकी देते रहते हैं, इसीलिए संभव है कि ये घटना उन्हीं लोगों ने कराई हो।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि अलीगढ़ में हिंदूवादी कार्यकर्ता राजेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र पिछले कई वर्षों से हिंदू जागरण मंच में कार्य कर रहे हैं। फिलहाल वह हिंदू जागरण मंच में जिला सहसंयोजक है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 20 =