Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- युवाओं की जिम्मेदारी सामाजिक कुरीतियों को करे समाज से दूरः डा. कलम सिंह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन एनएसएस की तीनों इकाइयों ने क्रमशः सुभाष नगर गांधी कॉलोनी, अलमासपुर एवं झोपड़ी मोहल्ला में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके उपरांत एनएसएस इकाइयों द्वारा गांधी वाटिका में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वागत गीत अंशी धीमान, वंशिका, शीबा द्वारा गया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कलम सिंह, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग डीएवी कॉलेज ने ष्सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में युवाओं के योगदानष् विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार जी तथा योग प्रशिक्षक श्री मुकुल दुआ, प्रोफेसर विपिन जैन, श्रीमती मेघा जी, डॉ कुलदीप सिंह डॉक्टर चारू त्यागी, डॉक्टर रचना त्यागी आदि उपस्थित रहे। इसके बाद ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से विधि दीदी, उर्मिल दीदी ने एक मोटिवेशनल स्पीच दी जिसमें युवाओं को सकारात्मक रहने के उपाय सुझाए ।

कार्यक्रम के अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह , डॉ रचना और डॉक्टर चारु त्यागी के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया और बताया गया कि एनएसएस स्वयंसेवकों का सर्वप्रथम कार्य पूरे समाज को समझना और समाज की मूलभूत समस्याओं को जानना एवं उनके निवारण के लिए प्रयास करना है। इसके बाद ष्पर्यावरण संरक्षण एवम संवर्द्धन में युवाओं की भूमिकाष् विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे ३५ स्वयंसेवकों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा गांधी कॉलोनी में गांधी वाटिका के अंदर भी सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलाई गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =