समाचार (Muzaffarnagar News)
भक्तों ने श्री श्याम जन्मोत्सव में उठाए निशान
निशान यात्रा शिव चौक से शुरू हुई , 4 दिन चलेगा कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। फाल्गुन मास की एकादशी के पर्व पर श्री श्याम परिवार सुखी परिवार की ओर से आज भव्य निशान यात्रा निकाली गई । शिव चौक से प्रारंभ होकर यह निशान यात्रा गणपति खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार की ओर से आज भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह शिव चौक से हजारों की संख्या में श्याम भक्तों निशान लिए इस यात्रा में शामिल हुए। खाटू श्याम प्रभु के जयकारों से गूंजे। हाथों में निशान लिए यात्रा में शामिल सभी भक्तों ने पैदल चलकर शिव चौक से श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर भरतिया कॉलोनी में जाकर अपने निशान चढ़ाए और परिवार तथा समाज में सुख समृद्धि व शांति की कामना की। फाल्गुन मास की इस यात्रा के दौरान सभी भक्त रंग गुलाल में नहाए नजर आए। शिव चौक से लेकर मंदिर तक पूरा फाल्गुन महोत्सव जैसा उल्लास देखने को मिला। रथ पर बाबा की आरती के दौरान भाजपा नेता सचिन सिंघल, अंकुर दुआ, रचित सिंघल (मदन सन्स) भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अभिषेक वालिया सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति में से मनीष अग्रवाल संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग, विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, संजीव गर्ग राजकुमार जिंदल, अचिन जिंदल, नरेंद्र गर्ग एवं युवा सदस्यों में श्रेय मित्तल राघव मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल, शुभम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, अर्पित सिंघल, अर्पित जैन, अनिल गर्ग, प्रिंस चावल, निक्की, गट्टू, अनुराग, प्रदीप जैन, शिवम कश्यप, अवि गर्ग, शाश्वत गोयल, अर्चित सिंघल, लव गर्ग, राहुल कंसल, अनिकेत एवं कपिल गोयल आदि उपस्थित रहे।
जनसमस्याओं को पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा सुना
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा कार्यालय मे आये आगन्तुको की समस्याओ का जन सुनवाई के अन्तर्गत त्वरित निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार पूर्ति निरीक्षक खतौली द्वारा कार्यालय मे आये आगन्तुको की समस्या को सुना गया तथा आगन्तुको की सभी समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने हेतु आश्वस्त किया गया ।
मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाइन-१०९० के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु १०९० के शुभंकर एवं वाहन को पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर से हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाइन-१०९० के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० लखनऊ मुख्यालय द्वारा जन-जागरुकता सम्बन्धी विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिसके अन्तर्गत वीमेन पावर लाइन-१०९० के शुभंकर ड।ैब्व्ज्् के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय महोदय द्वारा वीमेन पावर लाइन-१०९० के शुभंकर ड।ैब्व्ज्् एवं १०९० – वाहन को जन जागरुकता कार्यक्रम करने एवं महिला सुरक्षाध्वीमेन पावर लाइन-१०९० के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। वीमेन पावर लाइन-१०९० की उक्त टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम किए जाएगें। उक्त जागरुकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
महिला थानाप्रभारी निरीक्षक ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन पर महिला थानाप्रभारी निरीक्षक रेनू सक्सेना बड़ी शिद्दत व मेहनत के साथ महिलाओं व छात्राओं को १०९० के बारे में सड़कों पर उतर कर व स्कूल कॉलेज आदि में पहुंचकर जागरूक करने का काम बखूबी कर रही हैं।महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिला थानाप्रभारी रेनू सक्सेना ने कमर कस ली है ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा और वूमेन पावर लाइन-१०९० के तहत महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है।महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम को लेकर महिला हेल्पलाइन शुरू किया हुआ है और हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर १०९० पर महिला उत्पीड़न संबंधी सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई किये जाने की जानकारी भी महिलाओं व स्कूली छात्राओ दी जा रही हैं तथा कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर हेल्पलाइन संबंधी बैलेट पेपर देकर प्रचार प्रसार भी कर रही हैं।
होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सैक्यूलर फ्रंट ने रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट में होली मिलन समारोह आयोजित किया। हिन्दू-मुस्लिम एकता को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गो के लोग उपस्थित हुए और सभी ने साम्प्रदायिक सौहार्द के उपर अपने-अपने विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत ने कहा कि प्राचीन समय में त्यौहारों का पता ही नही चलता था। लेकिन बदलते दौर में हमारे समाज को नजर लग गई और कुछ लोग सामाजिक एकता को तोडने के प्रयास मे लग गए। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम हिन्दू जरूर हैं, परन्तु हमें दूसरे मजहबों का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होने कहा कि चोर की सीढी पकडने वाला भी उतना ही गुनाहगार है जितना की चोर। होली के हुडदंग के बीच उम्मीदवार सुशील शर्मा ने कहा कि कलियुग मे दो ही देवता पूजे जा रहे हैं। एक हैं जाट देवता, दूसरा है ब्राहमण देवता। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने कहा कि पहले होली को रीतू पर्व के रूप मे मनाया जाता था। चने के होले और गेहूं की बाली होली की अग्नि मे भूनी जाती थी और सब उसे बडे चाव से खाते थे। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था और विचार अलग हो सकते हैं। लेकिन हम सब एक हैं। कार्यक्रम का संचालन मास्टर इसरार सलीम व सैक्यूलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिददकी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कुंवर देवराज पंवार,बोहरन लाल, अशोक बाठला, स.गुरबचन सिंह ज्ञानी, भाजपा नेता राजीव गर्ग, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नसीर काजमी जैदी, पवन बंसल, महबूब आलम एड.,जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मौ.वसी अंसारी, मास्टर अलताफ, डा.अरूण अरोरा आदि ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में बदरूज्जमा खान, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, भाजपा नेता कुशपुरी, सुनीत तायल, पंकज जैन, दिलशाद पहलवान, आसिफ राही, मास्टर इसरार, मुर्शीद खान, शमीम कस्सार, डा.शाहवेज, सलीम मलिक आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।
उचित दर दुकान का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
सिसौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा ग्राम सिसौली में उचित दर विक्रेता की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के अनुपालन में पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा ग्राम बुढाना में उचित दर विक्रेता की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उचित दर विक्रेता विनोद देवी की दुकान का स्टॉक चौक किया गया व उपस्थित कार्ड धारको से घट तोल की जानकारी ली गयी।
बुजुर्ग की हत्या
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांव गढ़ी रसूलपुर में बुधवार रात बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव घर के गेट पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग को किसी ने बाहर से बुलाया। जब वह बातचीत करने गए, तभी हमलावरों ने गोलियां बरसाई और फरार हो गए।
परिजन घायल वृद्ध को अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रंजिशन हत्या का कारण बताया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मामला मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढी रसूलपुर का है। ६० वर्षीय ओमकार गुर्जर बुधवार रात करीब १० बजे घर पर मौजूद थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने आवाज देकर उन्हें घर से बाहर बुलाया और तमंचे से ओमकार के पेट मे गोली मार दी। गोली लगते ही हुई तेज आवाज सुनकर परिजन भी घर के बाहर आ गए। आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया। लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। परिजन जल्दी से अस्पताल लेकर गए।
जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ जानसठ शकील अहमद, मीरापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार व रामराज एसओ सुनील शर्मा पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक ओमकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात ने मृतक की पत्नी व पुत्र सचिन से पूछताछ कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं गांव में मर्डर होने से तनाव व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव मे भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताठ की जा रही है।
कोल्हू मे आग से मचा हडकम्प
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गन्ने के कोल्हू में लगी आग से कोल्हू पर मौजूद मजदूरो मे हडकम्प मच गया। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रोहाना-छपार रोड पर गन्ने के कोल्हू में लगी आग से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही कोल्हू स्वामी सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड व पीआबी 112 की टीम मौजूद रही। फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई बडा नुकसान नही हुआ। आग पर काबू होने से ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।
शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोतवाली परिसर में होली और सबेबरात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया और सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाने की अपील की गई। नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की और कहा कि सभी लोगों का दायित्व है कि शांति और भाईचारे के साथ त्योहारों को संपन्न कराएं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने शांति समिति की बैठक में कहा कि किसी भी प्रकार का उत्पात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शराब का सेवन करने से रोके और शराब का सेवन करने के बाद वाहन कतई ना चलाने दे। शराब का सेवन करने के बाद वाहन चलाने से हादसों में वृद्धि हो जाती है जिसका खामियाजा बेकसूर लोगों को उठाना पड़ता है। कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान हुडदंग करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहनों को सीज करने का काम पुलिस करेगी। शांति समिति की बैठक में अनिल पवार, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद सुभानी, बबलू प्रधान, डॉक्टर नवाब सिंह घटायन, पंडित ओम प्रकाश शर्मा, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, इशरत जैदी, प्रधान राजकुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पशु चिकित्सा विभाग के डॉ० अमरदीप सिंह द्वारा कान्हा गोशाला चरथावल में गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह द्वारा कान्हा गोशाला चरथावल में गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ,सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। भ्रमण के समय गो आश्रय स्थल पर चारा,भूसा, स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई।
मुजफ्फरनगर के मौ.दानिश का गीत ओ माही टी- सिरीज पर हुआ रिलीज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर निवासी मशहूर गायक मौहम्मद दानिश देश और विदेश में अपनी गायकी के दम पर धूम मचाने के बाद लेकर आएं है ओ माही गीत जो आप २८ फरवरी को टी-सिरीज के ऑफिसियल यूट्यूब चौनल पर रेलीज हो गया है।
गाना रिलीज होते ही लाखो दर्शकों ने इसे देख भी लिया है और देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गीत में मौ० दानिश की सहकलाकार अभिनेत्री काशिका कपूर है जो बेहद ही सादगी और आकर्षक अंदाज में दिखाई दे रही है।
मशहूर शिक्षाविद डॉ शबाब आलम ने लिखा है गीत
मुजफ्फरनगर निवासी मशहूर शिक्षाविद् मोहम्मद दानिश के चाचा डॉक्टर शबाब आलम ने यह गीत लिखा है। डॉक्टर शबाब आलम का दानिश की जिंदगी में अहम योगदान रहा है। जब मो० दानिश देश के चर्चित रिअलिटी शो इंडियन आइडल में प्रतिभाग कर रहा था उस वक्त जो भी शेर गाने आप सुनते थे वे आपने पहले कभी नही सुने होंगे क्योंकि ये सभी मो० दानिश के चाचा डॉ शबाब आलम द्वारा लिखे हुए थे। गीत की खासियत यह है कि इसमें पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ऐसा सम्मिश्रण है जो बहुत कम देखने को मिलता है।
देश मे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही कई अग्रणी संस्थाओं का संचालन भी डॉक्टर शबाब आलम ने किया है जिसके लिए उन्हें पिछले महीने श्रीलंका के कोलंबो में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि इससे पहले दानिश का गाना र्रब्बा वे , हबीबी और सजना तेरे बिना भी डॉक्टर आलम ने हीं लिखा था। हमारे संवाददाता को बताते हुए डॉक्टर आलम ने कहा कि शायरी मेरा पेशा नही बल्कि शौक है और मोहम्मद दानिश के लिए लिखना मुझे बहुत पसंद है। बॉलीवुड जगत के मशहूर संगीतकार मीट ब्रदरस जिनका बेबी डॉल में सोने की गाने नए पूरे देश में धूम मचा दी थी के साथ भी डॉ आलम का अगला गाना आ रहा है जिसको मोहम्मद दानिश ने हीं गाया है।
त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने की छापामारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। त्यौहारों के मददेनजर खाद्य विभाग की टीम द्वारा नगर में अनेक स्थानो पर सैम्पल लिए गए एवं छापामारी की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशो के चलते त्यौहारां के मददेनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,जनपद मुजफ्फरनगर मे कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अर्न्तगत खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.चमन लाल के निर्देशन मे खाद्य विभाग की टीम द्वारा कई स्थानो पर छापामारी की गई तथा दूध व मावा आदि के नमूने लेकर सैम्पल को भेजे।
एक लाख चालीस हजार वापस लौटाए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली द्वारा साइबर फ्रॉड का शिकार हुए ०१ आवेदक के १,४०,०००- रुपये वापस कराए गए। १४ जनवरी २०२३ को आवेदक सलीम पुत्र यामीन नि० ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति(साइबर फ्रॉड) द्वारा आवेदक के खाते से आनलाईन फ्रॉड कर १,६०,०००- रुपये की शापिंग कर धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली पर नियुक्त टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड के विषय में अवगत कराया गया तथा कुल १,४०,०००- रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रोवर-रेंजर ने किया मार्च पास्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी कॉलेज में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के महाविद्यालयों का प्रथम रोवर रेंजर समागम प्रारंभ हुआ। कुलपति एचएस सिंह मुख्य अतिथि रहे। रोवर-रेंजर ने मार्च पास्ट किया।
कुलपति प्रोफेसर एचएच सिंह ने कहा कि छात्र-छात्रा पढ़ाई के साथ स्काउट-गाइड, एनएसएस आदि गतिविधियों से भी जुड़े। इन सबमें में शामिल होने से एक छात्र का सर्वांगीण विकास होता है। उच्च शिक्षा चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ बीके त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में स्काउट-गाइड होना चाहिए। इससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।
रेंजर लीडर सुषमा सैनी ने कार्यक्रम के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। कॉलेज समिति अध्यक्ष डॉ एमके बंसल ने कार्यक्रम की सराहना की। विश्वविद्यालय के रोवर-रेंजर कोआर्डिनेटर डॉ मुकेशचंद ने कहा कि यह समागम विश्वविद्यालय में शुरूआत है। हम आगे अधिक अच्छे प्रयास करेंगे। संचालन मयंक शर्मा, भारत भूषण अरोरा ने किया। महेंद्र सिंह त्यागी, शिवकुमार यादव, रेनू गर्ग मौजूद रहे।
रविवार को गुडविल सोसायटी की पुष्प प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रंगों के पर्व होली पर इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी की ओर से भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन रविवार ५ मार्च को किया जाएगा।
सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन एसडी पब्लिक स्कूल निकट रोडवेज पर किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के सुंदर पुष्पों को प्रदर्शित किया जाएगा। शहर की तमाम संस्थाएं तथा अन्य व्यक्तिगत पुष्प प्रेमी अपने-अपने पुष्प इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। आयोजन की तैयारी में होतीलाल शर्मा व प्रो अशोक जैन समेत तमाम सदस्य लगे हैं। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह ११ बजे से तीन बजे तक चलेगी।
परिवहन विभाग ने होली के लिए बढ़ाए बसों के फेरे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के दो-दो फेरे बढ़ा दिए हैं। चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है।
मुजफ्फरनगर डिपो से १७८ बसों का संचालन हो रहा हैं। इनमें से १३४ निगम और ४४ बसें अनुबंधित हैं। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर विभाग ने चालक और परिचालकों के अवकाश बंद कर दिए हैं। होली की व्यवस्था तीन से बारह मार्च तक लागू रहेगी। निगम के मुजफ्फरनगर डिपो की बसें जिले में तो सभी मार्गों पर चलेगी ही, साथ में ३० बसें दिल्ली से ऋषिकेश, १५ बसें दिल्ली से देहरादून व लखनऊ और १० बसें आनंद विहार से लखनऊ व कानपुर मार्ग पर चलेगी। कंट्रोल रूम बनाया-बस अड्डे पर एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया हैं। यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की डयूटी लगाई हैं। यह कर्मचारी सभी बसों के चालक-परिचालकों और बसों के फेरों के साथ ही यह भी हिसाब लेंगे कि एक बस ने रोजाना कितने किमी का सफर तय किया है। होली प्रोत्साहन योजना भी लागू-चालक परिचालकों के लिए तीन मार्च से बारह मार्च तक होली प्रोत्साहन योजना लागू की गई हैं। इस योजना के तहत एक बस को रोजाना ४०० किलोमीटर चलाने का लक्ष्य दिया गया हैं। यह लक्ष्य पूरा करने पर चालक-परिचालक को ४०० रुपये रोजाना दिया जाएंगे। यदि वह ३०० किलोमीटर चलाता है तो ३५० रुपये रोजाना नगद दिए जाएंगे। लक्ष्य से अतिरिक्त बस चलाने पर ५५ पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से दिए जाएंगे। भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम। ने कहा कि होली पर्व पर यात्रियों को आने जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई हैं। कर्मचारियों को भी ड्यूटी अच्छी प्रकार से निभाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं चल रही है नकलविहीन वातावरण मेंः गजेंद्र कुमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेंद्र कुमार की मुस्तैदी एवं सतर्कता से मुजफ्फरनगर जनपद में निरंतर एवं नियमित रूप से निर्बाध ढंग से हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हो रही है मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार की देखरेख एवं मुस्तैदी से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संपूर्ण पारदर्शिता एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न की जा रही है यह परीक्षाएं विगत १६ फरवरी २०२३ से शुरू हुई थी एवं ४ मार्च २०२३ को समाप्त हो जाएंगे बोर्ड परीक्षाओं के नकल विहीन वातावरण एवं संपूर्ण पारदर्शिता से संपन्न कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेंद्र कुमार ने पूर्व में ही अनेक बैठकें की शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य एवं बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठकें आयोजित की एवं उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मुजफ्फरनगर जनपद में नकल विहीन एवं संपूर्ण पारदर्शिता के साथ बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने की ठोस योजनाएं बनाई और उसके सकारात्मक परिणाम भी निकले और पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बेहतरीन ढंग से संपन्न की जा रही है जनपद के सभी क्षेत्रों में जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की गई है इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक सचल दस्ता बनाया गया है इस सचल दस्ता में प्रधानाध्यापक ललित मोहन एवं डाइट प्राचार्य और प्रधानाचार्य नमिता आदि द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों पर बिना पूर्व सूचना के जाकर निरीक्षण किया जाता है एवं लगातार संपूर्ण पारदर्शिता एवं नकल विहीन वातावरण के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने में यह सचल दस्ता लगातार सफल हो रहा है जहां एक और बोर्ड परीक्षाएं अच्छे वातावरण में संपन्न हो रही हैं वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी अनुपस्थित भी हो रहे हैं कारण कुछ भी हो परंतु जनपद के इतिहास में यह पहला अवसर है कि बहुत ही बेहतरीन ढंग से मुजफ्फरनगर जनपद में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो रही है वास्तविकता तो यह है कि मुजफ्फरनगर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार की मुस्तैदी सतर्कता और निर्भीकता पारदर्शिता और परिश्रम के चलते मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं और शिक्षा का नया वातावरण तैयार हुआ है सभ्यता और संस्कृति एवं देशभक्ति को शिक्षा के क्षेत्र से निरंतर जोड़ा गया है यही कारण है कि आज मुजफ्फरनगर जनपद में बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन वातावरण और संपूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही है।
बैग गायबः पुलिस जांच मे जुटी
छपार। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कार से नोटो से भरा बैग गायब होने से हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर शराब की दुकान पर खडी कार से करीब 15 लाख रूपये से भरा बैग चोरी होने की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पडताल मे जुट गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
विभिन्न स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया ।थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उप निरीक्षक धर्मेन्द्र श्यौराण द्वारा वारंटी अभियुक्त सतेंन्द्र पुत्र अभिराम निवासी ग्राम रुकनपुर को गिरफ्तार किया। वही थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वांछित चल रहे अभि0 इरफान पुत्र हारुन नि0ग्राम कुल्हैडी थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश कुमार यादव द्वारा वारंटी अभियुक्त अमरीक सिंह पुत्र ज्ञान सिंह नि0 ग्राम मंहंगी थाना गंगोह को गिरफ्तार किया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सत्येन्द्र नागर द्वारा वाछित अभियुक्त सचिन कुमार उर्फ मनोज कुमार पुत्र मुकेश नि0 ग्राम नगवा थाना बुढाना मु0नगर को ग्राम नगवा यात्री सैड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट के वारण्टी अभियुक्त मुरसलीम पुत्र यासीन नि0 ग्राम मदीनपुर थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।
वहीं, थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र गौड द्वारा पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त अमजद पुत्र मंगता निवासी ग्राम कल्याणपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर निय़ुक्त उ0नि0 नरेश सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण वीरू उर्फ वीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, अंकित पुत्र वीरू उर्फ वीर सिंह निवासीगण ग्राम रतनपुरी थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त विजय कुमार पुत्र दरियाव सिंह निवासी ग्राम मंधेडा मंधेर इण्डाना फैक्ट्री वाली रोड थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया।
पेन्टर की गलती से बना गलत स्लोगन बना चर्चा का विषय
ककरौलीमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अनपढ पेन्टर के कारनामे से क्षेत्र मे ग्रामीणो के बीच मजाक बन रही है। मामले की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार ककलौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव टनढेडा में एक अनपढ पेन्टर ने गलत स्लोगन लिख दिया। चर्चा है कि गलत लिखे स्लोगन के कारण क्षेत्र की महिलाओ मे रोष बना हुआ है। सम्बन्धित अधिकारी मामले की जांच मे जुट गए हैं।

