Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तितावी: हाईटेंशन तार टूटकर बाइक सवार पति-पत्नी के ऊपर गिरा, पति की मौके पर ही मौत

मुजफ्फरनगर। देर रात्रि तितावी थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिरने से बाइक सवार पति पत्नी गम्भीर रूप से झुलस गये। पति पत्नी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया

जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को जबरन अस्पताल से उठाकर गांव ले गये। ग्रामीणों ने किसान संगठन के नेतृत्व में कार्यवाही व मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे

और मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपये मुआवजे की घोषणा की। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ और पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव पीरबढ निवासी अमित कुमार पुत्र दुलीचंद देर रात्रि अपनी बीमार पत्नी को दवा दिलाने के लिए बघरा गया था।

जहां से पति पत्नी बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। पीरबढ और बघरा के बीच 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर अचानक अमित की बाइक पर आ गिरा। करंट की चपेट में आने से अमित और उसकी पत्नी गम्भीर रूप से झुलस गये। किसी प्रकार दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया

जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन शव को जबरन अस्पताल से उठाकर ले गये और शव को गांव में रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी पाकर किसान संगठन से जुडे पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया।

हंगामा कर रहे ग्रामीण मुआवजे और कार्यवाही की मांग कर रहे थे। जानकारी पाकर एसडीएम सदर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम ने पांच लाख रूपये मुआवजे की घोषणा की जिसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस शव को कब्जे मे ले सकी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 5 =