डॉग स्क्वाड टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में एंटी सेबोटाज चेक टीम व डॉग स्क्वाड द्वारा जनपदीय पुलिस व एलआईयू टीम के साथ मिलकर सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
जनपद के मुख्य व भीड-भाड वाले चौराहों, बस स्टैंड,टेंपो स्टैंड, बाज़ारों, पार्किंग एरिया, धार्मिक स्थलों व अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से चैकिंग की गयी।
ल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस हर साल हर्षाल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाता है लेकिन अबकी बार लॉकडाउन के चलते सख्ती जारी रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस व एलआईयू की टीम ने शहर के रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर तथा अन्य स्थानों पर डॉग स्क्वायड को लेकर यह अभियान मुस्तैदी के साथ चलाया।
अभियान के दौरान मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड के जरिये संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/सामान की चौकिंग की गयी तथा अनावश्यक खडे व्यक्तियों से पूछताछ की गयी।
इस दौरान बस स्टैंड में बाहर से आने वाली सभी बसों की सघन तलाशी ली तथा सुरक्षा की दृष्टि से बसों में मौजूद सवारियों के सामान को भी चेक किया गया। साथ ही वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
