उत्तर प्रदेश

Aligarh News: बाग में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित दो युवक गिरफ्तार

Aligarh News: थाना चंदौस इलाके में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि गांव के परिचित द्वारा ही गलत काम करने का आरोप लगाया था। घटना में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा नाबालिग है इसमें पास्को एक्ट के तहत विवेचना प्रचलित है। मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं, घटना में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

बीते शुक्रवार को हाई स्कूल की नाबालिग छात्रा परीक्षा देखकर वापस लौट रही थी। तभी युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया था। छात्रा को बाग में ले जाकर गलत काम किया गया। इस दौरान बाग में तीन अन्य युवकों पर भी बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। 

इस घटना में छात्रा की वीडियो भी बनाई गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संदर्भ में पीड़िता की मां ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें गांव के ही तरुण, रोहित के साथ गोलू, प्रांशु, भूपेंद्र के खिलाफ नामदर्ज मुक़दमा दर्ज कराया था।

छात्रा से गलत काम करने के आरोप में तरुण और भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि छात्रा के साथ उसी के गांव के परिचित द्वारा गलत काम करने का आरोप लगा था। अन्य युवकों के नाम भी इसमें शामिल है।उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल प्रमुख अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + twelve =