फूड डिलीवरी एप Swiggy को लेकर हंगामा, हिंदूफोबिक बताकर अभियान
फूड डिलीवरी एप Swiggy को लेकर होली पर हंगामा खड़ा हो गया है. होली पर्व पर Swiggy के एक बिलबोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों में आक्रोश देखा गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर स्विगी को हिंदूफोबिक बताकर अभियान चलाया. लोगों के भारी विरोध के बाद स्विगी के अंडे के विज्ञापन बिलबोर्ड को हटा लिया गया है.
इस विज्ञापन में कहा गया है, ‘ऑमलेट – सनी साइड-अप – किसी के सर पर. बुरा मत खेलो. इंस्टामार्ट से होली के लिए आवश्यक सामान प्राप्त करें.’ इस मामले पर Swiggy की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, एक सूत्र ने ‘न्यूज एजेंसी’ से कहा, ‘विज्ञापन बैनर केवल दिल्ली-एनसीआर में लगे थे और अब हटा दिए गए हैं.’ विज्ञापन लगाए जाने के तुरंत बाद कई लोगों ने हैशटैग ‘हिंदूफोबिक स्विगी’ के साथ ट्वीट किया. ट्वीट में लोगों ने खाना डिलीवर करने की सुविधा प्रधान करने वाली कंपनी (स्विगी) का बहिष्कार करने का आग्रह किया है.
इस विज्ञापन पर Swiggy के खिलाफ सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. अखिल भारतीय साधु समाज के सदस्य और कच्छ संत समाज के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा, “अरे @ swiggy, हिंदू त्योहारों पर चुनिंदा ज्ञान देना ठीक नहीं है. आपकी होली रील और बिलबोर्ड होली के बारे में गलत धारणा बना रहे हैं. आपको माफी मांगनी चाहिए और इसके खिलाफ कदम उठाने चाहिए.”
Hey @Swiggy why don't you give Similar gyan on Eid/Christmas? Afraid of Sar Tan Se Juda gang? Since you serve diverse communities, it's important for you to learn to respect all religions. Remove your Holi ads. #HinduPhobicSwiggy pic.twitter.com/uV6m8jX3s1
— Dr. Prachi Sadhvi (@Sadhvi_prachi) March 7, 2023
वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने भी आपत्ति जताते हुए लिखा, “अरे Swiggy , आप ईद/क्रिसमस पर समान ज्ञान क्यों नहीं देते? सर तन से जुदा गिरोह से डरते हैं? चूंकि आप विविध समुदायों की सेवा करते हैं, इसलिए आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप सभी धर्म का सम्मान करना सीखें. अपने होली विज्ञापनों को हटा दें.”

