Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महिला सहित ३ की सड़क हादसे में मौत

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देर रात खतौली बाईपास के समीप हुए एक्सीडेंट में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि परिवार के २ सदस्य गंभीर घायल हैं। चलती स्विफ्ट कार में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ है।

ट्रक की टक्कर लगने के कारण कार चलकर डिवाइडर के पार जा गिरी। जहां विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने उस में टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खतौली थाना क्षेत्र के देहरादून दिल्ली हाईवे पर दीप पंजाबी ढाबा बाईपास के समीप शनिवार देर रात करीब १०रू३० बजे एक कार में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण कार उछलकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। जहां विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने कार में सीधी टक्कर मार दी।

कार में सवार गांव छुछारी थाना किठौर मेरठ के निवासी विदेश ने बताया कि हादसे में उसकी माता राजेश और भाई सोनवीर और उसका पड़ोसी अंकित पुत्र राजकुमार गंभीर घायल हो गए थे। बताया कि उसकी मां राजेश और भाई की उपचार के दौरान सीएचसी खतौली और पड़ोसी अंकित की फ्यूचर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा यश और भाभी गंभीर घायल है। जिनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने रात में ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना खतौली प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि इस मामले में चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − eleven =