Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आसिफ हत्याकांड का खुलासाः तमंचा, कारतूस व मृतक की स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फनगर। कोतवाली पुलिस ने आसिफ पुत्र नसीम की हत्या के मामले मे शातिर सोनू उर्फ सक्का के दो साथियो को तमंचा, कारतूस व मृतक आसिफ की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

ज्ञात हो कि विगत 23 अगस्त 2020 को थाना सिविल लाइन के महमूद नगर निवासी युवक आसिफ पुत्र नसीम का शव मिमलाना रोड स्थित सम्राट इन्टर कॉलेज के पीछे लावारिस अवस्था मे पडा मिला था।

मृतक आसिफ के बडे भाई दिलशाद ने शहर कोतवाली मे अपने छोटे भाई की हत्या के सम्बन्ध मे मु.अ.स.-598/2020 धारा 147,148,149,302,307,504,120 बी भादवि.बनाम सोनु उर्फ सक्का आदि 8 आरोपियो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इस मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमे गठित कर घटना के अनावरण के लिए हर बिन्दु पर हर संभव प्रयास किए गए।

शहर कोतवाली पुलिस ने इस सम्बन्ध मे भागदौड व छानबीन के आधार एवं घटना स्थल के पास सीसी टीवी फुटेज एवं मोबाईल डिटेल आदि के आधार पर मुकदमे मे शामिल आरोपी मनव्वर पुत्र सलीम निवासी दधेडु,थाना चरथावल एवं मोनु उर्फ सुलेमान पुत्र उस्मान निवासी लद्धावाला थाना कोतवाली को मृतक आसिफ की स्कूटी सहित चरथावल तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके कब्जे से क्रमशः एक तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व मुकदमा उपरोक्त मे मृतक आसिफ की स्कूटी बिना नम्बर बरामद की है।

आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान सब इंस्पैक्टर राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ,का.मोहित, का.रोहित तेवतिया शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 4 =