Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्पिक मैके कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित दर्शक-दीर्घा को कर दिया मंत्रमुग्ध।

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, में स्पिक मैके के तत्वाधान में शास्त्रीय ओडिसी नृत्य कार्यशाला प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी, डॉ० आर०एम० तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्पीक मैके, डॉ० निति मित्तल, डॉ० मृदुला मित्तल, कुसुमलता प्रधानाचार्या आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर, स्पिक मैके के स्वयं सेवक श्री अभिनव त्यागी व श्री सागर, प्रबन्धक सन्दीप कुमार एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मॉं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इसके बाद स्कूल प्रबन्धक,प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी एवं समस्त अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा १२ की छात्रा साक्षी सैनी ने स्पीक मैके का परिचय देते हुए कहा कि स्पीक मैके एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो पारंपरिक भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने का प्रयास करता है।

यह भारत और विदेशों में अध्यायों वाला एक आंदोलन है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, स्पिक मैके स्थानीय अध्यायों के समर्थन से स्कूलों,कॉलेजों में संगीत कार्यक्रम, कार्यशालाओं, सम्मेलनों, गहनता, हेरिटेज वॉक और प्रख्यात विद्वानों और विचारकों द्वारा वार्ता का आयोजन करता है। इसकी स्थापना आई०आई०टी० दिल्ली के प्रोफेसर डॉ० किरन सेठ द्वारा १९७७ में की गयी थी। साथ ही साथ मुख्य नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि लिप्सा सत्पथी ओडिशा राज्य की अर्न्तराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की एक प्रसिद्ध कलाकार है

इन्होंने नृत्य की शिक्षा उडीसा नृत्यएकेडमी भुवनेश्वर गंगाधरप्रधान में गुरू गंगाधर प्रधान गुरू बिचित्रानंद स्वाई और गुरू अरूणामोहंती के कुशल मार्गदशन में प्राप्त की। लिप्सा सत्पथी ने लगभग १५ देशों में अपने शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन कर विश्वख्याति प्राप्त की। लिप्सा सत्पथी मीडिया के क्षेत्र में भी अपना योगदान देती रहती है। इनके नृत्य के कार्यक्रम दूरदर्शन एवं भारत के विभिन्न टेलीविजन चौनलों पर भी प्रसारित होते रहते है। लिप्सा सत्पथी एक कुशल दूरदर्शन एंकर भी है।

उसके बाद विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उडीसा मेरी और मेरे आराध्य श्री जगन्नाथ पुरी जी की जन्मभूमि है। आज मैं जो नृत्य प्रस्तुत करने जा रही हूँ उसका नाम पंचभूतम है। अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी के पांच तत्व है, मेरी नृत्य की पहली प्रस्तुति भी इन पाँच तत्वों पर आधारित है।

नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने पंचभूतम प्रस्तुत करने के बाद विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी हुनर को सीखने के लिए ध्यान प्रथम सोपान है और विद्यार्थियों को पाँच मिनट का ध्यान कराया और बतायवा कि नृत्य मोहिनी, अट्टम, सतप्रिया, कुचिपुडी, भरतनाट्यम आदि आठ प्रकार के होते है उनमें से एक शास्त्रीय नृत्य ओडिसी भी है। प्रत्येक नृत्य हमारे देश के किसी न किसी राज्य से जुडा हुआ है, फिर नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने नृत्य के विभिन्न आयामों के विषय में विद्यार्थियों को संक्षिप्त परिचय दिया।
डॉ० आर०एम० तिवारी ने कहा कि कहा कि आज की पीढ़ी शास्त्रीय संगीत और नृत्यों से दूर हो रही है। बच्चों एवं नागरिकों में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के प्रति आस्था जगाने का उक्त संस्था का उद्देश्य है।

कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक सन्दीप कुमार,प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं अतिथियों के द्वारा विश्वविख्यात नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी की अविस्मणीय प्रस्तुति के लिए शॉल उढाकर एवं सम्मान स्मृति चिह्न देकर बारम्बार आभार एवं धन्यवाद प्रस्तुत किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को भी सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और सभी अतिथियों को अपने बहुमूल्य समय में समय निकालने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। संचालन अनिल शास्त्री ने किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 12 =