Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जन समस्याओ के निवारण की मांग -ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा

मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी ने जन समस्याओ के निवारण की मांग के सम्बन्ध मे राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष मांगेराम सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जन समस्याओ की अनदेखी कर रही है।

डीजल पैट्रोल की कीमतो मे बढोतरी को वापस लिया जाना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था,मंहगाई एवं आरक्षण मे छोडछाड को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया जाता रहा है।

प्रदेश मे चारो तरफ पिछडो, दलितो, अल्पसंख्यको के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जन अधिकार पार्टी ने पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों को तत्काल वापिस लेने की मांग की।

पिछडो,दलितों, अल्पसंख्यको की हत्याओ एवं उत्पीडन को तत्काल रोका जाए। मजदूरो को व्यवस्थित होने के लिए उन्हे कम से कम 15000 रूपये एक मुश्त दिए जाए और 75000 रूपए अगले एक वर्ष कर प्रतिमाह दिए जाए।

सरकार द्वारा पिछडो का आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रो मे शून्य किया जा रहा है। इसे तत्काल बहाल किया जाए। अन्य वर्गो की तरह पिछडे वर्ग के छात्रो को भी छात्र वृत्ति प्रदान की जाए।

ज्ञापन सौपने वालो मे जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी व जिला प्रभारी डा0ब्रहमदत्त सैनी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =