Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोरी की दो घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी व वाहन चोरी की दो घटनाओं का अनावरण करते हुए शातिर चोर/वाहन चोर को मय एक स्कूटी चोरी की, दो मो०सा० चोरी की व ९२००- रु० नगद व एक चाकू सहित गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चोरी व दो वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए रात्रि में चैकिंग व गश्त के दौरान शामली बस अड्डे के आगें काली नदी के पुल पर से अभि०-तस्लीम पुत्र गफ्फार नि० तकिया वाली गली मीनाक्षी चौक खालापार थाना को०नगर मु०नगर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, ९२००- रूपये नगद व अभियुक्त की निशाहदेही शामली रोड पैट्रोल पम्प के पीछे खेत से दो मोटर साईकिल क्रमशः सुपर स्पलेण्डर काली दूसरी मोटर साईकिल स्पलेण्डर काली एक अदद चाकू नाजायज बरामद किया

गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर/वाहन चोर है। अभि० के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो अपनी अजीविका चलाने के लिये होटल/ढाबे पर कार्य करता है और अपने आर्थिक लाभ के लिये वाहन चोरी कर चोरी किये वाहनों को सस्ते दामों पर बेच कर आर्थिक लाभ कमाकर अपनी जीविका चलाता है इसी के साथ साथ रात्रि मे घूमकर फिरकर बन्द पडी दुकानों मे से भी सामान आदि चोरी करके चलते फिरते कबाडियों को बेच देता है ।

अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि उसने १५ मार्च को शामली रोड पर वल्लभ हलवाई के सामने नाई की दुकान का रात्रि मे ताला तोडकर १२०० रुपये नगद व इर्न्वटर बेटरे चोरी किये थे जो मैने चलते फिरते कबाडियों को १५००० रूपये मे बेच दिये मुझसे जो ९२००- रुपये नगद बरामद हुए है वह इन्ही मे से है बाकी रूपये रूपये मुझसे खर्च हो गये तथा मैने कुछ दिन पहले भी प्रेमपुरी चौपले से भी सलेठी रंग की स्कूटी चोरी की थी जो उससे बरामद हुई है तथा मैने दो और मोटर साईकिल अलग अलग जगह से चोरी की है

जो मैने शामली रोड पर ही पैट्रोल पम्प के पीछे खडी कर रखी थी जिन्हे मै मौके मिलने पर बेच देता जो अपने बरामद कर ली है तथा घटना के समय लोगो को डराने व धमकाने के लिए अपने साथ यह चाकू रखता हूं । उक्त चोरी किये माल व वाहनों को सस्ते दामों मे बेचकर आर्थिक लाभ कमाता हूँ ।

गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम पुत्र गफ्फार नि० तकिया वाली गली मीनाक्षी चौक खालापार थाना को०नगर मु०नगर शामिल रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही, उ०नि०देवपाल सिंह, है०का० अशोक खारी, है०का० रोहताश, है०का० अनिल, का० सचिन, का० शिवओम भाटी शामिल रहे।

 

बाइक सहित किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी की गई ०१ मोटरसाईकिल बरामद की। जनपद में शातिर वाहन चोर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ के निकट पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी जानसठ के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त को काशीराम कालोनी गढी बाईपास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से जनपद पानीपत, हरियाणा से चोरी की गई ०१ मोटरसाईकिल होण्डा सीबीआर १५०आर नम्बर एचआर ०६एडी ५०६१ को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद पुत्र हसमत निवासी कलावडा थाना खतौली जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल होण्डा सीबीआर १५०आर नम्बर एचआर ०६एडी ५०६१ बरामद की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० अनिल कुमार, का० प्रदीप कुमार, गजेन्द्र मावी, अंकित कुमार थाना जानसठ शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =