Delhi: WFI अक्ष्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत- Police
Delhi: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत है.
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के कहा कि ‘अगर शीर्ष अदालत को लगता है कि सीधे प्राथमिकी दर्ज की जानी है, तो ऐसा किया जा सकता है.’

