Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनसेवा के कार्यो मे बढ चढ कर हिस्सा लेना चाहिएः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है। सेवा सप्ताह का उददेश्य जनसेवा से जुडे कार्यो को बढावा देना है तथा स्वच्छता अभियान को सार्थक करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष मे चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ता बढचढ कर हिस्सा लें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष मे 14 सितम्बर से 20 सितम्बर 2020 चलने वाले सेवा सप्ताह के अर्न्तगत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा के कार्यो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए तथा सरकार द्वारा जनहित मे जारी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार होना चाहिए

ताकि पात्र व्यक्तियो को इन योजनाओ का लाभ मिल सके। मंत्री कपिलदेव ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है।

प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास सफाई जरूर रखे ताकि बीमारियों को पैर पसारने का मौका न मिल सके।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राजेश पराशर, रोहित तायल, कपिल त्यागी, विजेंद्र पाल, सचिन सिंघल एवम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 3 =