द्वितीय चक्र में 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मिलेगा राशनः जिला पूर्ति अधिकारी
मुजफ्फरनगर। .जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कि कोविड-१९ महामारी के दृष्टिगत माह सितम्बर, २०२० के द्वितीय चक्र में (दिनांक २१ से ३० तारीख तक) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट (०३ किग्रा० गेहूँ व ०२ किग्रा० चावल) कुल ५ किग्रा० एवं ०२ किग्रा० चना (दो माह-अगस्त व सितम्बर, २०२० का एक साथ) प्रति कार्ड निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया द्वारा उचित दर दुकानों पर नियुक्त नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति दिनांक २१ से ३० सितम्बर, २०२० तक नियमानुसार कराया जायेगा।
योजना के प्रचार-प्रसार हेतु सभी उचित दर विक्रेता अपनी दुकानों पर अन्दर तथा बाहर उपरोक्तानुसार निःशुल्क खाद्यान्न की सूचना का प्रदर्शन कम से कम ०३ स्थानों पर पोस्टर/पम्पलेट आदि के माध्यम से करेंगे।
अतः सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि कार्डधारको को राशन वितरण करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल आदि रखें तथा कार्डधारको के ई-पॉस मशीन पर अँगूठा लगवाने से पूर्व समस्त कार्डधारको के हाथो को साबुन/सेनेटाईजर से अच्छी तरह धुलवाकर ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के पश्चात् अन्त्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्डधारको को ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण नियमानुसार करें।
वितरण के समय सभी उचित दर विक्रेता यह भी सुनिश्चित करें कि दुकान पर ५ से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न हों, सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए कम से कम एक मीटर की दूरी पर कार्डधारको के बीच गोला/ निशान बनाकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाये।
इसी के साथ सभी कार्डधारको से भी अनुरोध है कि वह भी उक्त महाकारी के संक्रमण से बचाव हेतु अपना राशन प्राप्त करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल अवश्य रखें
कोविड-१९ महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो जैसे-सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना, सेनिटाईजर प्रयोग करना, ई-पॉस पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोना आदि का पालन करें।
