News
खबरें अब तक...

समाचार

चोरी की बाईक के साथ गिफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अमन उर्फ आजाद पुत्र मौ0 इदरीश नि0 मौ0 फिरदोस नगर खालापार थाना को0नगर मु0नगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी की मौ0सा0 पैशन प्रो नं0 यूपी 12 एबी 0986 मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा अभियुक्त महरराज पुत्र स्व0 सिनकू उर्फ इसरार नि0 खालसा पटटी थाना कोत0नगर मु0नगर को सिन्धावली अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की हीरो होण्डा स्पलेण्डर मो0 सा0 नं0 यूपी 16 ई 5516 एवं 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना को0नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार वशिष्ठ द्वारावॉछित अभियुक्त जुनैद पुत्र अनीस नि0 रहमानिया कालोनी थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर प्र0नि0 जितेन्द्र यादव द्वारा वॉछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व0 संजय नि0 मौ0 नई बस्ती सेखपुरा कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर को लक्शर रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा वॉछित अभियुक्त महबूब पुत्र हनीफ नि0 ग्राम कासमपुर थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं वॉछित अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र पूरणचन्द नि0 आनन्दपुरी थाना सिविल लाइन मु0नगर को थाना छपार गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 नवीन चौधरी द्वारावॉछित अभियुक्त ओमवीर पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 चोन्दा हेडी थाना फतेहपुर सहारनपुर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया
मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि दश्े के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अर्न्तगत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। किसान मोर्चा के तत्वाधान मे यह कार्यक्रम बडी सफलता पूर्वक अलग-अलग स्थानो पर वृक्षारोपण कर सम्पन्न कराया गया। भारतीय किसान मोर्चा की और से विभिन्न विधानसभाओ मे विधायको एवं मंत्रियो द्वारा पौधारोपण किया गया। इसी संदभ्र मे सदर विधानसभा मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा सभी गांवो मे वृद्वारोपण किया गया। पुरकाजी विधानसभा मे विधायक प्रमोद उटवाल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण किया गया। खतौली विधायक विक्रम सैनी,बुढाना विधायक उमेश मलिक एवं पूर्व विधायक रामकुमार सहरावत द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय सैनी व चैयरमैन ग्रामीण सहकारी बैंक द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस प्रकार प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर जनपद की विभिन्न प्राइमरी पाठशालाओ मे वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अवैध हथियार व शराब के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा अभियुक्त प्रवीण पुत्र धर्मा सिंह नि0 शुक्रताल थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब एवं 01 किग्राम यूरिया व बनाने के उपकरण बरामद किया गया।
शाहपुर। थाना शाहपुर पर उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा अभियुक्त युनूस खान पुत्र इकबाल नि0 हरसौली थाना शाहपुर मु0नगर को हरसौली रजवाहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
रतनपुरी। थाना रतनपुरी पर उ0नि0 जितेन्द्र पंवार मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त उस्मान पुत्र इसाक अली, सनव्वर पुत्र इकबाल, परवेज, शौकीन पुत्रगण जब्बार नि0गण रियावली थाना रतनपुरी मु0नगर को जंगल ग्राम रियावली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 2.5 कुन्तल गौमांस, 03 छुरी, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं काटने के उपकरण बरामद किया गया।

बाईक सवार युवक की मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मंसूरपुर निवासी युवक विशाल सैनी अपने एक साथी के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे किसी काम से जा रहा था। कि बाईक सवार ये दोनो युवक जैसे ही गांव नरा बिजली घर के समीप पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से युवक विशाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सडक हादसे पर कुछ अन्य वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां युवक विशाल सैनी की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

हवन पूजन का आयोजनEkk |
मुजफ्फरनगर। महर्षी कालू बाबा के जन्मोत्सव पर्व पर नगर के रामलीला टिल्ला पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। आज प्रातः 10 बजे हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसमे शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से नवीन कश्यप, राधेश्याम कश्यप, निशांत कश्यप,लक्ष्य कश्यप, मनीष कश्यप, ओमकार कश्यप,कैलाश कश्यप,विनोद वत्स,रामपाल कश्यप,भीम कश्यप,सन्नी कश्यप, पंडित ज्ञान चन्द,राजेन्द्र कश्यप आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ख्याल रखा गया।

 

ब्याज दरों में संशोधन की मांग
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव रमानागर ने किसान हित मे ंकृषि क्षेत्र में ब्याज दरों में संशोधन की मांग की है। वरिष्ठ रालोद नेत्री श्रीमती रमानागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित पत्र में मांग की है कि सरकार को देश की अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों के बीच किसान हितों को भी ध्यान में रखना चाहिए तथा रिजर्व बैंक को निर्देशित किया जाना चाहिए कि कृषि क्षेत्र में ब्याज दरों में भी संशोधन किया जाये ताकि आर्थिक मंदी के दौर में किसान राहत महसूस कर सके। श्रीमती रमानागर ने अवगत कराया कि सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था में सुधार के लिये आर बी आई के मातहत सभी बैंकों को ब्याज दरों में संशोधन के निर्देश दिये गये थे उसी निर्देशों के क्रम में बैंकों द्वारा अर्थव्यवस्था के सभी सेक्टर में ब्याज दरों में संशोधन किया गया है भारत एक कृषि प्रधान देश है कृषि सेक्टर के संबंध मे ब्याज व्यवस्था में बैंकों द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है और ब्याज वयवस्था पूर्ववत ही रखी गई हैं
३लाख तक के लोन पर ब्याज ७प्रतिशतहै जिसमें अगर किसान द्वारा अगर समय पर ऋण अदा किया जाता है तो इसमें ३त्नब्याज की छूट मिलती हैं परन्तु ३लाख से ऊपर वाले ऋण के मामले में ब्याज दर १०प्रतिशत से अधिक है यह सरकार किसानों के हितों के खिलाफ है में सरकार से मांग करती हूं जहाँ अन्य सैक्टर में ब्याज दरों में संशोधन किया गया है तो कृषि सेक्टर में ध्यान रखते हुए ब्याज दरों में संशोधन किया जाए।

 

कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने शहर कमैटी का विस्तार करते हुए संगठन में शामिल कई कर्मठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, मंडल महासचिव राजू अहलावत, मंडल महासचिव नवीन राठी व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के निर्देशानुसार भाकियू महानगर कमैटी मुजफ्फरनगर की प्रथम सूची जारी की जिसमें राशिद कुरैशी नगर महामंत्री , विजय राठी नगर उपाध्यक्ष, नौशाद मलिक नगर उपाध्यक्ष, विवेक त्यागी नगर उपाध्यक्ष, असद सिद्दीकी नगर उपाध्यक्ष, रवि पाल चंदेल नगर संगठन मंत्री, कफील अंसारी नगर सचिव, मौहम्मद अरशी कोषाध्यक्ष, सागर शर्मा सदस्य, कपिल सिंह वालिया सदस्य मनोनीत करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद की है कि वे किसानें के मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शो पर चलते हुए किसान हितों की रक्षा के लिए बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग देंगे।

अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषितComb2 Min |
मुजफ्फरनगर। मोरना में तीन दिन पूर्व मेडिकल स्टोर मालिक अनुज कर्णवाल की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। जिससे मैडिकल स्टोर संचालकों में रोष बन गया था। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते मैडिकल स्टोर संचालक की हत्या के खुलासे के उद्देश्य से आज पुलिस ने बदमाशों के जंगल में छिपे होने की सूचना पर तलाश में पूरे खादर इलाके को घेरकर ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिन बदमाशों ने ३० अगस्त को मेरठ के दौराला क्षेत्र के कपसाड़ निवासी युवक की हत्या की थी और जिन पर मेरठ पुलिस की ओर से २५-२५ हजार का इनाम घोषित है, वही तीन बदमाश मोरना में हुई अनुज कर्णवाल की हत्या में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से दो बदमाश मोरना के और एक बेडड़ाहेडी गांव का रहने वाला है। दौराला पुलिस भी पिछले दो सप्ताह से इन बदमाशों की तलाश में कई बार मोरना क्षेत्र में दबिश दे चुकी है। इन बदमाशों में से एक ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर पुलिस को चुनौती दी है। जिस फोन से पोस्ट की गई है उसकी लोकेशन खादर इलाके की मिली है। रविवार को सैकड़ों पुलिसकर्मियों को साथ लेकर एसपी देहात और सीओ भोपा के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बेडड़ाहेडी गांव के जंगल में ड्रोन की सहायता से बदमाशों को तलाशा। केंद्रीय राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ संजीव बालियान ने एडीजी जोन राजीव सभरवाल से इस बारे में बात की है।

एटीएम मशीन तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास3 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। तितावी में थाना क्षेत्र के गांव बुडीना कलां स्थित टाटा इंडिकेश एटीएम पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने मशीन तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया। क्षेत्र के गांव बुडीना कलां में अशोक मलिक के मकान में टाटा इंडिकेश कंपनी का एटीएम है। रविवार प्रातः जब अशोक अपने मकान से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि एटीएम टूटा हुआ था। जिसकी सूचना अशोक ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने मशीन तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नही हो पाए। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामलेकी छानबीन में जुट गई। बदमाशों की तलाश ही जा रही है।

 

साफ-सफाई अभियान चलाया5 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर पालिका सफाईकर्मियो ने साप्ताहिक बंदी के दिन नालो की तली झाड सफाई कर स्वच्छता अभियान को आगे बढाया। चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते नगरपालिका के सफाईकर्मियो ने आज नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे नालो की तली झाड सफाई की गई। ताकि नालो की साफ-सफाई के बाद पानी सुचारू रूप से चल सके। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने विभिन्न स्थानो पर पहुंच कर सफाई कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

विश्व अल्जाईमर्स दिवस मनाया जायेगा
मुजफ्फरनगर। मानसिक बीमारी से लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थय कार्यक्रम के अंतर्गत २१ सितंबर यानि सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालय में विश्व अल्जाईमर्स दिवस की शुरुआत की जाएगी। सोमवार से लेकर शुक्रवार (२१ से २७) तक लगातार सुबह ८ बजे से लेकर दोपहर २ बजे तक जिला महिला चिकित्सालय मन कक्ष कमरा नं १०४ में मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय कमरा नं ६ में कोविज-१९ प्रोटोकोल का पालन करते हुए ओपीडी जारी रहेगी। राष्ट्रीय डिमेन्शिया जागरुकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य डिमेन्शिया के प्रति जन जागरुकता पैदा करना है।
फिजिकोलोजिस्ट डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अल्जाइमर्स रोग एक लगातार बड़ने वाली बीमारी है जिसमें यादाश्त के कमजोर एवं महत्वपूर्ण दिमागी काम करने की क्षमता नष्ट हो जाती है। दिमाग की कोशिकाओं का एक-दूसरे से जुड़ाव और खुद कोशिकाओं के कमजोर और खत्म होने की वजह से यादाश्त एवं अन्य महत्वपूर्ण दिमागी कार्य करने की क्षमता नष्ट हो जाती है। बुढ़ापे में अकसर इसके लक्षण ज्यादा देखने को मिलते है। यादाश्त का लगातार कमजोर होना, थोड़ी देर पहले हुई घटना को भूल जाना, बात-चीत करने में असमर्थता, प्रतिक्रिया देने में विलंब, व्यक्तियों एवं जगहों का नाम भूल जाना, सीखी हुई चीजे भूल जाना, इस रोग के मुख्य लक्षण है। बचाव और रोकथाम-नियमित व्यायाम करें। धुम्रपान एवं सराब का सेवन ना करें। डायबिटीज तथा कोलेस्ट्रॉल को नियमित रखें। संतुलित आहार लें।

 

बीस हजार प्रतिमाह माह मानदेय की मांग कीDekh6 Min |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चरथावल क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल, गांधी बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जय हिंद इंटर कॉलेज का दौरा किया। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से बीस हजार प्रतिमाह माह मानदेय की मांग की तथा वित्तविहीन कॉलेजों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की, संगठन के विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक प्रत्याशी हरकेश सिंह ने कहा कि कोविड-१९ काल में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक कर रहे हैं वित्तविहीन विद्यालयों में बच्चे फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं जिस कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है पिछले ६ माह से वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अनेक बार सरकार को ज्ञापन देकर वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को २०००० प्रतिमाह मानदेय एवं विशेष शिक्षा राहत पैकेज की मांग की है लेकिन सरकार ने संगठन के ज्ञापन पर ध्यान नहीं दिया अगर सरकार ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए मानदेय की व्यवस्था नहीं की तो संगठन को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भ्रमण के दौरान स्वदेश कुमार कौशिक, लल्लन सिंह, वीरपाल सिंह, ओम कुमार, बबीत कुमार, विक्रम सिंह, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

यज्ञ भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य देन7 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। यज्ञ भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य देन हैं। आज अमेरिका जैसे देशों में भी यज्ञ को महत्व दिया जा रहा है। यज्ञ विश्व ब्रह्मांड की नाभि है। यज्ञ समष्टि जगत का पालन करता है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में ’आहुति चिकित्सा’विषय पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यज्ञ से मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की अभिवृद्धि के साथ शारीरिक रोगों के निवारण में भी असाधारण सफलता मिलती है। स्वास्थ्य संवर्धन की यह उपचार प्रक्रिया इतनी सरल और उपयोगी है कि इसके आधार पर मारक और पोषक दोनों ही तत्वों को शरीर के विभिन्न अंग- अवयवो में आसानी से पहुँचाया जा सकता है। विभिन्न औषधीय वनस्पतियों,पोषक तत्वों की हवि से हर कोई व्यक्ति बल,पोषण एवं रोग निरोधक शक्ति प्राप्त कर सकता है तथा आगत व अनागत रोगों से बचकर दीर्घायु प्राप्त कर सकता है।इसका प्रमुख कारण यह है कि यज्ञीय ऊर्जा के साथ सूक्ष्मीभूत हुए औषधीय व पोषक तत्व सांस के साथ सीधे रस-रक्त में शीघ्रता से मिल जाते हैं और जैवकोशिकाओ को प्रभावित कर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि एवं जीवनी शक्ति का विकास असाधारण रूप से करते है।इसके प्रभाव से मन मस्तिष्क से सम्बधित सिर दर्द, आधासीसी,अनिन्द्रा,सनक,पागलपन, उन्माद आदि एवं नासिका ,गला ,फेफड़ों आदि से सम्बधित सर्दी, जुकाम,खांसी,दमा,ब्रौंकाइटिस ,टी०बी० व बुखार आदि रोगों में देखते ही देखते लाभ पहुँचता है।यज्ञ चिकित्सा पद्धति में भी अन्य चिकित्सा पद्धतियों के समान यह देखा गया है कि शरीर में किन किन तत्वों की कमी है ,क्योंकि रोगों का प्रमुख कारण शरीर में अनावश्यक तत्वों की वृद्धि एवं आवश्यक तत्वों की कमी ही होती हैं। वैज्ञानिकों ने खोज की है कि जिस घर में प्रतिदिन यज्ञ होता है उस घर के ९६त्न रोगाणु समाप्त हो जाते हैं।यज्ञ चिकित्सा पद्धति पूर्ण रूप से वैज्ञानिक पद्धति है। क्षेत्रीय प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि यज्ञ करने वाले यज्ञ कुण्ड के आसपास ही बैठे।यदि रोगी भी यज्ञ-हवन पर बैठ सकता हो तो उसे पूर्व की ओर मुख करके बैठाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यज्ञ ज्ञान का भंडार हैं और विज्ञान का उदगम है।यह ईश्वर भक्ति का साधन तथा पर्यावरण की शुद्धि का कारक है व रोगाणु नाशक है। योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि हम सब जानते हैं कि दुर्गन्धयुक्त वायु और जल से रोग,रोग से प्राणियों को दुःख और सुगन्धित वायु और जल से आरोग्यता और रोग के नष्ट होने से सुख मिलता है।इस अवसर पर वीरसिंह,राजपाल, राजीव रघुवंशी,कुलदीप अरोरा,अमित कुमार,सत्यवीर पंवार,राज किशोर,यशपाल,केंद्र प्रमुख रजनी मलिक, मुनेश मान,मंजु,दामिनी,आदि काफी संख्या में साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।

कार्यशाला का आयोजन Kk Min |
मुजफ्फरनगर। अलग प्रदेश की मांग करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता श्री कृष्ण गोपाल मित्तल प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार संगठन व संचालन संगठन के प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी लगभग ७०० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे महंगा न्याय हमारे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलता है। १५ यूनिवर्सिटीयों में से मात्र ३ यूनिवर्सिटी ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में है साथ ही ३० मेडिकल कॉलेज में से मात्र तीन मेडिकल कॉलेज ही हम पश्चिम उत्तर प्रदेश वालों को दिए गए हैं। प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ना तो एनआईटी है ना आईआईटी है ना एम्स है। आज जनसंख्या के मामले में उत्तरप्रदेश संसार के पांचवे बड़े देश के बराबर है और इतने बड़े प्रदेश में कानून एवं प्रशासन की व्यवस्था करना लगभग असंभव है अतः पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग वर्कशॉप में की गई । सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष विपिन कुमार गंगानिया ने कहा कि जबपंजाब से अलग हुए हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या, महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो…आज इनकी विकसित राज्य में शुमार है…इसी तरह उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ आज अपने मूल राज्य से कही ज्यादा तरक्की करते नजर आ रहे है….साथ ही यह भी बताया गया कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखंड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो २५ करोड की उ० प्र० की जनसंख्या को विभाजित करके ८ करोड का अलग प्रदेश उत्तम प्रदेश (पश्चिमांचल) क्यों नही बन सकता….वर्कशॉप में राकेश त्यागी नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन प्रवीण जैन, भानुप्रताप, सुशील कुमार, प्रदीप, प्रमोद कुमारआदि ने अपने विचार रखें।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eleven =