Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पीपलहेडा गांव में एक साथ जली चार चिताएं, मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे पीपलहेडा गांव के लोगों सहारनपुर के तितरो थाना क्षेत्र में ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गयी।

एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे से गांव में शोक छा गया। दोपहर बाद चारों के शव गांव में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार किया गया।

तितावी थाना क्षेत्र के पीपलहेडा गांव के महिलाओं समेत 40 लोग लुधियाना के रायकोट में भट्टे पर काम करने के लिए डीसीएम में सवार होकर शनिवार की रात्रि निकले थे। सहारनपुर जनपद के तितरो गंगोह रोड पर हुए हादसे में दो सगे भाई विपिन व नीटू पुत्रगण दरियाव सिंह, लाल्ला, सोनू की मौत हो गयी। हादसे में बबीता, ऋषिपाल, अश्वनी, मींटू व दीपांशू घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। रात्रि में पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम होने के पश्चात गांव में पहुंचे। सभी के परिवारों में कोहराम मच गया।

गांव में घरों में चुल्हे भी नही जले। गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार चिताए गांव के बाहर शमशान घाट में जली। मृतकों में विपिन व लाल्ला विवाहित है।

दोनों के चार- चार बच्चे है। परिवार को रोते बिलखते हुए देखकर सभी की आंखे नम हो गयी।

हादसे की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पुरण सिंह, पूर्व विधायक अनिल कुमार व जिला पंचायत सदस्य राहुल आदि गांव मं पहुंचे। उन्होंने परिवार को सात्वना देते हुए उनका ढांढस बधाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 10 =