Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसडीएम ने काली नदी के किनारे अवैध कब्जे को जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद मे चल रहे स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत काली नदी के साफ-सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत एसडीएम अजय अंबष्ट ने रामलीला काली नदी पर पहुंच कर काली नदी के आसपास अवैध कब्जे को नाराजगी व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी के निर्देशो के चलते जनपदभर मे स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण एवं सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद मे अनेक स्थानो पर सौन्दर्यकरण का कार्य चल रहा रहा है। बीते दिन जिलाधिकारी ने काली नदी पहुंच कर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत हो रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर निर्देशित किया था।

स्थानीय नागरिको का आरोप है कि कुछ लोग काली नदी के किनारे अवैध कब्जे के प्रयास मे लगे रहते हैं। अतः जिला प्रशासन को इस और ध्यान देते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =