मंच पर लड़खड़ाकर गिर गये अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden
Joe Biden अमेरिकी वायु सेना अकादमी के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर लड़खड़ाकर गिर गये जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आयी. बाइडन ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह रेत के एक बैग से टकरा गये थे.
Joe Biden कोलोराडो स्प्रिंग्स में वायु सेना अकादमी के मंच पर स्नातकों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे और वह जब अपनी सीट की तरफ जाने के लिए मुड़े, तभी वह लड़खड़ाकर गिर गये. इसके बाद वायु सेना के एक अधिकारी और अमेरिका खुफिया सेवा के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और सीट की तरफ जाने में उनकी मदद की. राष्ट्रपति के गिरने से कार्यक्रम में मौजूद लोग चिंतित होकर उनकी ओर देखने लगे.
Joe Biden 80 साल के हैं और वे अमेरिका के इतिहास में सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं. उन्होंने व्हाइट हाउस लौटने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि मैं रेत के बैग से टकरा गया था.
बताया जा रहा है कि मंच पर टेलीप्रॉम्प्टर को सहारा देने के लिए रेत के दो काले बैग रखे गये थे. ये टेलीप्रॉम्प्टर बाइडन और कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किये जाने थे. व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने घटना के बाद ट्वीट किया, वह (बाइडन) ठीक हैं. मंच पर रेत से भरा एक बैग रखा हुआ था
Joe Biden के लड़खड़ाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इससे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनकी उम्र व सेहत को लेकर लगातार प्रश्न उठाते रहे हैं कि क्या बाइडन देश के शीर्ष पद पर आसीन होने के लिए स्वस्थ हैं. बाइडन कह चुके हैं कि वह 2024 के चुनाव में भी किस्मत आजमाना चाहते हैं.

