विश्व हिंदू महासंघ की ओर से रुo-2,22,222/- का चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंपा
अयोध्या: विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या पहुंचकर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से श्री राम मंदिर निर्माण हेतु रुo2,22,222/- का चेक न्यास के सदस्य डॉ अनिल मिश्र को सौंपा।
संगठन की ओर से प्रभु श्री राम को छप्पन भोग , श्री राम दरबार को वस्त्र, पर्दा इत्यादि भी दिया गया। तत्पश्चात सभी ने भगवान श्रीराम का भोग प्रसाद ग्रहण किया।
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री @HwTyagi ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या पहुंचकर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से श्री राम मंदिर निर्माण हेतु रुo2,22,222/- का चेक सौंपा। pic.twitter.com/qmfH0r7qfT
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 28, 2020
इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए प्रजापति ने कहा कि , विश्व हिंदू महासंघ का संबंध गोरक्षपीठ से है, जिसकी तीन पीढ़ियां श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु प्रयत्नशील रहीं ।
भव्य राम मंदिर निर्माण से सदियों से चली आ रही पूर्वजों की पिपासा अब शांत हुई है। महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर हिन्दू मान बिंदुओं की रक्षा व सामाजिक समरसता के लिए कार्य करता है।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह ने कहा कि जब तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक महासंघ अपना योगदान देता रहेगा।
प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादवने कहा कि इस सहयोग में प्रदेश के सभी कार्यकर्ता शामिल हैं।
प्रेस वार्ता के समय उक्त के अतिरिक्त उपाध्यक्ष अरुण सिंह साधू, श्यामबिहारी अवस्थी, धर्माचार्य प्रमुख महंत हरिओम पाठक, गोरक्षा प्रमुख चौधरी योगेंद्र सिंह, राजकुमार पाँडे, विष्णु कांत चौबे, राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा
शरद प्रजापति, वीपी सिंह सिंह एडवोकेट, दिग्विजय किशोर शाही , संतोष श्रीवास्तव , कमलेश शाही , मतेन्द्र सिंह गहलोत ,हरिनारायण सिंह, पाती राम, इत्यादि साथी गण उपस्थित रहे।
